सुभाष घई से लेकर सुष्मिता सेन तक, बॉलीवुड के इन सितारों नें अनाथ बच्चों को लिया है गोद, संवारी है उनकी जिंदगी

अक्सर ही हमारे मन में ऐसे ख़याल आते हैं के बेहद शानोंशौकत की जिन्दगी जीने वाले बॉलीवुड सितारे दुनिया की परेशानियों के बारे में अंजान होते हैं पर यह बातें बिल्कुल भी सच नही हैं| और आज की हमारी यह पोस्ट भी ऐसे ही कुछ सितारों के ऊपर है जिसमे हम आपको कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने बच्चों को गोद लेकर उनकी तकलीफें दूर करने का काम किया है| और साथ ही इन बच्चों को एक बार फिर से इन्होने एक हंसती खेलती जिंदगी भी दी है|

सुष्मिता सेन

अपने वक्त की मिस यूनिवर्स रह चुकी जानी मानी और बेहद खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अब फ़िल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं| हालाँकि आज भी सोशल मीडिया के चलते ये काफी पॉपुलर हैं| बता दें के अभी तक एक्ट्रेस सुष्मिता नें शादी नही की है पर इनकी आज दो बच्चियां जरूर हैं जो के इन्हें अपनी माँ मानती है| जी हाँ इन दोनों बच्चियों को सुष्मिता नें गोद लिया हुआ है और आज सुष्मिता एक माँ की तरह ही इन दोनों का ध्यान रखती हैं|

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो होने के साथ साथ अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल के लिए मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भी असल जिंदगी में चार बच्चे है जिनमे इनकी तीन बेटे और एक बेटी शामिल है| पर असल बात कहें तो मिथुन दा के सिर्फ तीन ही बेटे थे और अपनी इस चौथी बेटी को इन्होने गोद लिया था| हालाँकि मिथुन इन्हें अपनी बेटी की तरह ही प्यार करते हैं और हर चीज़ में मिथुन इन्हें बेटों के बराबर ही अधिकार भी देते हैं|

रवीन टंडन

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस रवीना टंडन की कहानी अन्य लोगों से काफी अलग भी है| ऐसा इसलिए क्योंकि अन्य सभी नें जहाँ अपनी जिंदगी में सफल होने के बाद बच्चों को गोद लिया था वहीँ दूसरी तरफ  रवीना नें महज़ 21 साल की उम्र में ही दो बच्चियों को अडॉप्ट कर लिया था| इनके नाम छाया और पूजा और पूजा है| और आपको यह जानकर हैरानी होगी के रवीना उन दिनों खुद भी बॉलीवुड में अपनी जगह ही बना रही थी|

सलीम खान

बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर अभिनेता बन चुके सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बारे में आज लगभग हर कोई जानता ही है| सलमान के पिता सलीम नें अर्पिता को घर में जगह दी थी क्योंकि उन दिनों अर्पिता की उम्र बेहद कम थी और दुनिया में उनका की नही था| हालांकि सलमान और उनके अन्य भाई बहनों नें अर्पिता को अपनी बहन की तरह एक्सेप्ट करने में आज कोई कमी नही छोड़ी है और सलमान की तो अर्पिता में जान बसटी है और अपनी बहन का वो काफी ध्यान भी रखते है|

सुभाष घई

सुभाष घई आज हिंदी सिना में एक मशहूर डायरेक्टर के रूप में अपनी एक तगड़ी पहचान रखते हैं और आज इन्होने अपने निर्देशन में कई बड़ी फ़िल्में दी है| पर क्या आप जानते हैं के सुभाष की बेटी मेघना इनकी खुद की एती नही हैं बल्कि सुभाष नें इन्हें गोद लिया था| हालाँकि इनकी परवरिश में सुभाष नें कोई कमी भी नही छोड़ी और आज मेघना की शादी भी हो चुकी है|