ये हैं बॉलीवुड की अनोखी शादियां, किसी को फेसबुक पर मिला सच्चा प्यार तो किसी ने 70 साल में लिए फेरे

इंसान को अपने जीवन में कभी ना कभी सच्चा प्यार जरूर होता है। वैसे प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। किसी भी उम्र में इंसान को प्यार हो सकता है। अगर किसी इंसान को सच्चा प्यार मिलता है तो उससे शादी करने में कोई हर्ज नहीं है परंतु कुछ मामलों में ऐसा देखा गया है कि लोगों की पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती है। ऐसी स्थिति में दूसरी शादी कर लेते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी शादियों के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है। किसी ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे पति संग शादी रचाई तो किसी ने 40 की उम्र पार करके शादी की। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ शादियों के बारे में….

मनीषा कोइराला

90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोइराला को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सी फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि मनीषा कोइराला जब 40 साल की थीं तब उन्होंने साल 2010 में सम्राट दहल से शादी रचाई थी परंतु इनकी यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। शादी के महज 2 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही इस कपल के बीच किसी ना किसी बात को लेकर अनबन लगी रहती थी। मतभेद अधिक बढ़ने की वजह से इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय ले लिया था। शादी के 2 साल बाद यानी कि 2012 में इन्होंने तलाक ले लिया।

संजय दत्त

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने साल 1987 में ऋचा शर्मा से पहली शादी रचाई थी। इसके बाद संजय दत्त की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था परंतु 1996 में ब्रेन ट्यूमर के चलते उनकी पत्नी ऋचा का निधन हो गया था। इसके बाद संजय दत्त ने साल 1998 में रिया पिल्लई से दूसरा विवाह किया। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि संजय दत्त रिया से बहुत प्यार करते थे परंतु उनकी यह शादी सफल नहीं हो पाई थी। साल 2005 में यह दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2008 में संजय दत्त ने तीसरी शादी मान्यता दत्त से की। शादी के वक्त मान्यता की उम्र 30 साल की थी और संजय दत्त 49 साल के थे।

आमिर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी परंतु फिल्म “लगान” की शूटिंग के दौरान आमिर खान किरण राव को दिल दे बैठे थे। किरण राव से वह इतना प्यार करने लगे थे कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के लिए राजी कर लिया था। साल 2002 में पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से 40 की उम्र में शादी की थी।

सैफ अली खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से पहली शादी की थी परंतु 13 सालों बाद 2004 में इन दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद सैफ अली खान ने 40 की उम्र में अभिनेत्री करीना कपूर से शादी कर ली। आपको बता दें कि करीना कपूर सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं।

कबीर बेदी

अभिनेता कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं और इनके अफेयर्स भी कई रहे थे। आपको बता दें कि कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में 29 साल छोटी करीबी दोस्त परवीन दुसांज के साथ चौथी शादी रचाई थी। कबीर बेदी की इस शादी से उनकी बेटी पूजा बहुत नाराज हुई थीं।

सुहासिनी मुले

सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में शादी की थी क्योंकि उनका मानना था कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। 60 साल की उम्र में फेसबुक पर उनका प्यार मिला था और उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया।