शराब पीकर बॉयफ्रेंड करता था ऐसा काम, तंग आकर पूजा भट्ट ने लिया ये फैसला

आलिया भट्ट की बहन और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट फिर से सुर्खियों में आने लगी है। फिलहाल पूजा भट्ट किसी फिल्मों में भले ही नजर ना आ रही हो लेकिन आज भी पूजा भट्ट के दिवानों में कोई कमी नहीं आई हैं। आज भी फैंस पूजा भट्ट को उतना ही पसंद करते हैं जितना की पहले करते थे।

पूजा भट्ट नब्बे के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो कि उस समय की लगभग हर टॉप की फिल्मों में दिखाई देती थी। फिल्मी दुनिया के साथ ही पूजा भट्ट अपनी निजी जिदंगी को लेकर भी लाइम लाइट में बनी रहती हैं। इसी तरह आज भी कुछ ऐसा राज सामने आया हैं जिसे जानने के बाद फैंस भी हैरान हो गए हैं।

बॉयफ्रेंड ने उठाया था हाथ

पूजा भट्ट ने अपनी निजी जिदंगी के यूं कई किस्से फैंस के साथ शेयर कर रखे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक अलग ही बात बताई हैं। उन्होंने बताया है कि एक बार उनका अपने पार्टनर रणवीर शौरी के साथ किसी बात पर झगड़ा भी हो गया था। तब उनके पार्टनर ने उन्हें पीटा था। जिसमें वो जख्मी हो गईं थीं।

आपको बता दें कि पूजा भट्ट और रणवीर शौरी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। जिसके बाद दोनों ने शादी के बिना ही एक साथ रहने का फैसला लिया। एक साथ रहते हुए ही यह वाक्या घटा था।

 

भाई नहीं पसंद था पूजा का अफेयर

बताया जाता हैं कि पूजा के भाई राहुल भट्ट को रणवीर के साथ अपनी बहन का रिश्ता बिलकुल पसंद नहीं था। लेकिन भाई की नाराजगी के बावजूद पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी के साथ अपना रिश्ता बनाए रखा।

साथ रहते हुए पूजा रणवीर के नशे की आदत से परेशानी थी। इसी नशे की वजह से एक बार दोनों में खूब झगड़ा हुआ और रणवीर ने पूजा भट्ट को इतना पीटा कि वो लहूलुहान हो गईं। दोनों के रिश्ते के खत्म होने की वजह भी यहीं बताई जाती है।