भारती सिंह ने फैंस को दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, बेटे को यूं सीने से लगाएं शेयर की फोटो

कॉमेडियन भारती सिंह एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया मौजूदा समय में माता-पिता बनने के सुख का अनुभव कर रहे हैं। 3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह के घर में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया। इस बात की खुशखबरी खुद भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। पिता बनने के बाद हर्ष लिंबाचिया बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। वहीं भारती सिंह भी अपने मदरहुड को खूब इंजॉय कर रही हैं।

जब से भारती सिंह मां बनी हैं। उनके फैंस उनके बच्चे की झलक पाने के लिए बेताब हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके बेबी की झलक दिखाने की रिक्वेस्ट करते रहते हैं। जब भारती सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं तब से ही उन्होंने अपने बेटे को दुनिया की नजरों से छिपाए रखा है। लेकिन अब कॉमेडियन ने फैंस के इस इंतजार को खत्म कर दिया है। जी हां, भारती सिंह ने आखिरकार अपने नन्हे बच्चे की झलक शेयर कर दी है।

भारती सिंह ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस खुश हैं। भले ही तस्वीर में भारती सिंह के नन्हे बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन फैंस भारती सिंह के बेबी की झलक पाकर ही खुशी से झूम रहे हैं। जैसा कि आप सभी लोग तस्वीर में देख सकते हैं कि भारती सिंह इस तस्वीर में बेटे को अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रही हैं।

फोटो में भारती के चेहरे पर वह सुकून साफ नजर आ रहा है, जो सुकून एक मां को अपने बच्चे को अपनी गोद में लेने पर मिलता है। इस तस्वीर में भारती सिंह को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इस पल में ही कहीं खो गई हैं। फोटो में भारती सिंह पिंक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। वहीं उनका नन्हा सा बेटा व्हाइट क्लोथ में लिपटा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने इस फोटो में अपने बेटे का चेहरा तो रिवील नहीं किया है लेकिन फोटो शेयर करके फैंस की ख्वाहिश जरूर पूरी कर दी है।

फैंस से लेकर सेलेब्स तक दे रहे प्यार

भारती सिंह ने अपने बेटे के साथ की यह तस्वीर शेयर करते हुए उसे अपनी “लाइफ लाइन” भी बताया है। इस फोटो पर यूजर्स कमेंट करते हुए भारती को बधाई दे रहे हैं। वहीं कॉमेडी क्वीन के फैन बेबी की पहली झलक दिखाने पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारती की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, उन पर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं और नन्हे मंचकिन को खूब सारी ब्लेसिंग्स दे रहे हैं।

गौहर खान ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “आपके लिए बहुत खुश हूं। ईश्वर आपके परिवार को आशीर्वाद दें।” वहीं निशा रावल ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि “Awwwww! डियर भारती, आपको और नन्हे बेबी को ढेर सारी ब्लेसिंग्स।” आपको बता दें कि भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार नहीं किया है। भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं।

डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही काम पर लौटीं

आपको बता दें कि भारती सिंह ने डिलीवरी के एक दिन पहले तक काम किया। बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही भारती काम पर वापस लौट आईं। कई लोगों ने भारती के इस जज्बे को सलाम किया, तो कईयों ने भारती को ट्रोल भी किया। लेकिन भारती ने हिम्मत और हौसले का जो एक बड़ा उदाहरण पेश किया है उसे मानना पड़ेगा।