मुंबई की बारिश में सड़कों पर ही झूमकर नाचने लगीं दीपिका सिंह, वीडियो पर फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

टीवी धारावाहिक “दीया और बाती हम” में संध्या का दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह ने सभी दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इस धारावाहिक से दीपिका सिंह रातों-रात हिट हो गईं। दीपिका आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनका कोई गॉडफादर नहीं है बल्कि उन्होंने सब अपनी मेहनत से ही हासिल किया है। मौजूदा समय में दीपिका सिंह की फैन फॉलोइंग भी बेहद तगड़ी हैं। दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और लगातार वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं।

दीपिका सिंह इन दिनों मुंबई की बारिश का मजा ले रही हैं। जी हां, दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई की बारिश का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्हें बारिश में सड़क के बीचो-बीच डांस करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मुंबई की बारिश देख खुद को रोक नहीं पाई दीपिका सिंह

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं। पूरे देश में बारिश हो रही है। मुंबई में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। झमाझम बारिश हो रही है। मनोरंजन जगत के सितारों को बरसात का लुफ्त लेते हुए देखा जा सकता है। इसी बीच “दीया और बाती हम” की अभिनेत्री दीपिका सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बारिश में सड़क पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

दीपिका सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म “दिल तो पागल है” के गाने “चक धूम धूम” पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

दीपिका सिंह ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “जब बारिश हो तो मैं कैसे खुद को रोक सकती हूं। भारी बारिश के कारण मैं म्यूजिक तो नहीं सुन सकती लेकिन मुझे इस गाने से प्यार है, किसी तरह मैंने म्यूजिक के साथ अपने स्टेप्स मैच कर लिए। लेकिन सबसे ज्यादा मजा इस बारिश में भीगने का आया।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Singh (@deepikasingh150)


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका सिंह डेनिम शॉर्ट्स और वाइट शर्ट पहन ने नजर आ रही हैं। उन्होंने नंगे पैर सड़क के बीचो-बीच जमकर डांस किया। दीपिका सिंह का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “जुकाम हो जाएगा दीदी।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “बहुत ही क्यूट संध्या राठी।”

बताते चलें कि दीपिका सिंह ने टीवी का मशहूर धारावाहिक “दीया और बाती हम” में संध्या राठी का किरदार निभाकर घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई थी। इस धारावाहिक में संध्या राठी ने आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। यह शो 5 सालों तक चला था।