धर्मेंद्र से लेकर जितेंद्र तक, इन मशहूर अभिनेताओं के परिवार की तस्वीरें हुई वायरल, देखें Unseen Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि फैंस अपने पसंदीदा सितारों की जिंदगी से जुड़ी हुई सभी बातें जानने को उत्सुक रहते हैं। चाहे सितारों का रहन-सहन हो या फिर उनके परिवार के विषय में, यह सभी बातें फैंस जानना चाहते हैं। बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े कलाकार हैं, जो काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर राज करते आ रहे हैं।

अक्सर यह कलाकार अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं और कई तो सोशल मीडिया पर भी परिवार के साथ बिताए हुए खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करते रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 60 और 70 के दशक के सितारों की कुछ तस्वीरें दिखाने वाले हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने परिवार के बेहद करीब हैं। आपको बता दें कि सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और आहना देओल उनके चार बच्चे हैं। आप सभी लोगों ने उनके बेटों के साथ की तस्वीरें तो देखी ही हैं लेकिन इस तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी बेटियों के साथ दिख रहे हैं। ईशा देवल अपने पापा धर्मेंद्र की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं अहाना को हेमा मालिनी ने पकड़ा हुआ है।

ऋषि कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अपने समय के बेहतरीन एक्टर थे। उन्होंने बॉलीवुड के कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू सिंह से शादी रचाई थी और इन दोनों के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर हैं। अभिनेता के परिवार की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर उस समय के दौरान करीब 6 साल के होंगे। वहीं रिद्धिमा के बाल बॉयकट हैं, जिसमें वह बहुत प्यारी नजर आ रही हैं।

रणधीर कपूर

अभिनेता रणधीर कपूर को 70 के दशक में वो सफलता हासिल नहीं हुई जो उनके पिता राज और भाई ऋषि कपूर को हासिल हुई। आपको बता दें कि रणधीर कपूर ऋषि कपूर के बड़े भाई हैं और राज कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं। साल 1971 में रणधीर कपूर ने बबीता से विवाह किया था और उनकी दोनों बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हुईं थीं। उनकी दोनों बेटियां बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं।

अमिताभ बच्चन

हाल ही में अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और उनका परिवार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहा है। जया बच्चन भी इस तस्वीर में इस स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। अभिषेक बच्चन जया बच्चन की गोद में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं श्वेता अपने पिता के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं।

राकेश रोशन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक राकेश रोशन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। राकेश रोशन ने पिंकी रोशन से शादी की है और उनके दो बच्चे ऋतिक रोशन और सुनैना रोशन हुए। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि उनके बेटे ऋतिक रोशन जीभ बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। राकेश रोशन भी सफ़ेद सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

सुरेश ओबेरॉय

आपको बता दें कि विवेक ओबरॉय के पिताजी सुरेश ओबेरॉय काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई हैं। पिछले 40 सालों से यह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। सुरेश ओबेरॉय ने 1 अगस्त 1974 को मद्रास में अपने 8 साल जूनियर रही यशोधरा से विवाह किया था। इस तस्वीर में उनके दो बच्चे विवेक ओबरॉय और उनकी बहन मेघना नजर आ रही हैं।

राजेश खन्ना

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले राजेश खन्ना इस फोटो में अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया और दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के साथ नजर आ रहे हैं।

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना 70 और 80 के दशक के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। आपको बता दें कि विनोद खन्ना ने गीतांजलि से शादी की है और उनके दो बच्चे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हुए। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि विनोद खन्ना ब्लैक पोलका डॉट शर्ट में बहुत हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं विनोद खन्ना के दोनों बेटे तस्वीर में खिलखिलाते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं।

जितेंद्र

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जितेंद्र फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा लोग उन्हें उनके स्टाइल के लिए भी पसंद करते थे। इस तस्वीर में जितेंद्र अपनी पत्नी शोभा कपूर और दोनों बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि बेटे तुषार कपूर का फ़िल्मी करियर फ्लॉप साबित रहा लेकिन जितेंद्र की बेटी एकता कपूर एक सफल निर्माता हैं।