शुक्रवार की रात चुपके से कर लें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल, सभी परेशानियां होंगी दूर

संसार में हर किसी मनुष्य का जीवन अलग-अलग व्यतीत होता है। किसी के जीवन में परेशानियां अधिक रहती हैं, तो कोई अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करता है। ये देखा गया है कि लोग यही चाहते हैं कि उनके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न ना हो। व्यक्ति को हर सुख-सुविधा मिले, जिसके लिए लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करके ढेर सारा पैसा कमाना चाहते हैं परंतु कुछ लोगों को मेहनत का फल मिलता है, तो कुछ लोगों को निराशा हाथ लगती है।

ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहे, उस व्यक्ति को कम मेहनत में अधिक कामयाबी मिलती है और उस व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं। हिंदू धर्म में भी मां लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जी की विधिपूर्वक पूजा करने और ज्योतिष उपाय करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।

मां लक्ष्मी जी को धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। ऐसी स्थिति में जिस व्यक्ति से माता रानी प्रसन्न हो जाती हैं, उस व्यक्ति को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि मां लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार के दिन रात में यह उपाय करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

शास्त्रों में शुक्रवार की रात के कुछ गुप्त उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थाई निवास होता है। तो चलिए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।

शुक्रवार की रात करें ये गुप्त उपाय

1. ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि शुक्रवार की रात अष्ट लक्ष्मी जी की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इस दिन अष्ट लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही धन की देवी के समक्ष अगरबत्ती जलाकर गुलाब के फूल अर्पित कीजिए। वहीं शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग की माला अर्पित करना बहुत शुभ होता है।

2. अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति धन से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करता है। अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं परंतु कोई भी फायदा नहीं होता है। अगर आप भी धन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में शुक्रवार की रात मंत्र “ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा” का जाप कम से कम एक माला कीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं, तो सभी प्रकार की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

3. अगर आपको अपने व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में शुक्रवार की रात एक गुलाबी रंग का कपड़ा लें और उस पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस उपाय को करने से व्यापार में आ रही सारी समस्या दूर हो जाती है और व्यक्ति को व्यापार में तरक्की प्राप्त होती है।

4. अगर आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु जी दोनों की ही कृपा प्राप्त होती है। शुक्रवार की रात दक्षिणावर्ती शंख में जल भर के भगवान विष्णु जी का अभिषेक करने से लाभ मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि, आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है और व्यक्ति को धन लाभ की प्राप्ति होती है।

5. वहीं शुक्रवार की रात अष्टगंध से श्री यंत्र और अष्टलक्ष्मी तिलक लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे जीवन में खुशियां आती हैं और व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाती है।