सोमवार को इन 5 में से कोई भी एक कर लें काम, मन की मुराद होगी पूरी, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद

सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। उसी प्रकार सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की आराधना का दिन माना गया है। इस दिन भक्त भगवान शिव जी की पूजा आराधना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर सोमवार के दिन व्रत रखकर शिवजी की उपासना की जाए तो इससे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव जी की आराधना करने वाले लोगों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सोमवार के दिन भगवान शिव जी की आराधना के दौरान कुछ विशेष चीजें अर्पित की जाए तो इससे लोगों को शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे कुछ विशेष उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप सोमवार के दिन करते हैं तो इससे आपको भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी सारी मुरादें पूरी होंगी। तो चलिए जानते हैं सोमवार के इन उपायों के बारे में…..

भगवान शिव जी की पूजा में अर्पित करें ये चीजें

जो लोग सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की भक्ति करते हैं उनको भगवान भोलेनाथ की पूजा में कुछ चीजों को अर्पित जरूर करना चाहिए। आप भगवान शिव जी को चंदन, अक्षत, बिल्वपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल अर्पित कीजिए। अगर आप इन चीजों को अर्पित करते हैं तो इससे शंकर जी जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

शंकर जी को इन चीजों का भोग लगाएं

सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा आराधना के दौरान आप भोले भंडारी को घी, शक्कर, गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके पश्चात आप धूप-दीप से आरती कीजिए और प्रसाद बांटें। ऐसा करने से महादेव की कृपा दृष्टि बरसती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

इस मंत्र का जाप करें

अगर आप भगवान शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप कीजिए। सोमवार के दिन अगर आप शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करते हैं तो इससे शिव जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

चंद्र ग्रह की शांति के लिए

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो इसके कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप चंद्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन स्नान ध्यान करके सफेद रंग के वस्त्रों का धारण करें। सोमवार के दिन माता जी की सेवा कीजिये और जरूरतमंद लोगों को सोमवार के दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री को दान करें। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत बनती है।

मन की मुराद पूरी करने के लिए

अगर आपकी कोई अधूरी मनोकामना है और आप उसको पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन प्रातः काल उठकर स्नान आदि से निवृत होकर भगवान शिव जी की आराधना कीजिए। अगर आप सोमवार के दिन भगवान शिव जी की सच्चे मन से पूजा करते हैं तो इससे सारे क्लेशों से छुटकारा प्राप्त होता है और मन की सारी मुरादें अवश्य पूरी हो जाती हैं। ऐसा करने से भगवान शिव जी प्रसन्न होते हैं।