रविवार को करें इन 5 चीजों का दान, जाग जाएगी सोई किस्मत, नहीं होगी धन की परेशानी

हिंदू धर्म में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। वहीं रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। रविवार के दिन सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सूर्य देवता की पूजा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। सूर्य देवता ही एकमात्र ऐसे भगवान है जो भक्तों को नियमित रूप से साक्षात दर्शन देते हैं।

अगर सूर्य देव की कृपा प्राप्त करनी है, तो इसके लिए नियमित रूप से तांबे के पात्र में जल भरकर उन्हें अर्पित करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा, जिससे जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत बनती है।

इसके साथ ही व्यक्ति को यश, कीर्ति, उन्नति, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलती है। वहीं रविवार के दिन बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिनका अगर दान किया जाए, तो सूर्य देव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। साथ ही व्यक्ति को समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रविवार को यह चीजें करें दान

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को काफी लंबे समय से अपने व्यापार में घाटा का सामना करना पड़ रहा है या फिर नौकरी आदि में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए रविवार के दिन निर्धन और जरूरतमंदों को सूर्य से संबंधित चीजों का दान करना बहुत शुभ फलदाई माना गया है।

रविवार के दिन सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबा, गेहूं, मसूर दाल, गुड़ और लाल चंदन का दान करना उचित माना जाता है। अगर व्यक्ति इन चीजों का दान करता है, तो उसको अपने जीवन में धन हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही व्यक्ति की सेहत भी ठीक रहती है।

बिगड़े काम बनाने के लिए उपाय

अगर आप अपने काम करने में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं परंतु बनते बनते काम भी भी बिगड़ जाते हैं, तो ऐसे में रविवार के दिन लाल रंग के चंदन का तिलक लगाएं और इसके बाद ही घर से बाहर निकलें। इससे लाभ प्राप्त होता है।

सूर्य के बीज मंत्रों का जाप करें

अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं या फिर उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए सूर्य देव का बीज मंत्र- “ॐ हराम हरिम ह्रौं सह सूर्याय नमः” का जाप कीजिए। अगर आप सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का उच्चारण करते हैं, तो इसका असर अधिक होता है। ऐसा करने से जीवन की नकारात्मकता दूर हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि रोगों से भी छुटकारा प्राप्त होता है।

सरकारी नौकरी पाने के लिए करें यह उपाय

अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी पाना चाहता है, तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया यह उपाय किया जा सकता है। आप एक तांबे के दो टुकड़े रख लें। इसके एक हिस्से में इच्छापूर्ति का संकल्प लेते हुए नदी में प्रवाहित कर दीजिए और दूसरे हिस्से को अपने पास संभाल कर रख लीजिए। इस उपाय को करने से लाभ मिलता है।