सर्दियों में ये चीजें आपकी सेहत, सुंदरता का रखेंगी विशेष खयाल, इनका सेवन करने से मिलेंगे कई फायदे

समय के साथ-साथ मौसम में बदलाव होता रहता है। वैसे तो हर मौसम का हमारे स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है परंतु जब सर्दियों का मौसम आता है तो इन दिनों में शरीर का खास ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। अगर हम अपने खान-पान का ध्यान नहीं देते हैं तो इससे हमारा स्वास्थ्य कमजोर हो जाता है। मौसम में बदलाव आते ही वायरल की चपेट में कई सारे लोग आ जाते हैं, जिसकी वजह से इनको परेशान होना पड़ता है। बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखना खुद जिम्मेदारी है। सर्दियों के दिनों में खासतौर से कुछ विशेष चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से स्वास्थ्य से सम्बंधित कई सारे फायदे मिलेंगे।

सर्दियों के मौसम में ये चीजें आपके स्वास्थ्य का रखेंगीं ख्याल

गुड़

सर्दियों के मौसम में गुड़ डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। अगर सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे रक्त धमनियां सुचारू रूप से कार्य करने लगती हैं इसके साथ ही गुड़ फेफड़ों को स्वस्थ और साफ करने में भी सहायता करता है।

काजू

अगर आप सर्दियों के मौसम में काजू का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान कंट्रोल होता है। काजू में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में फायदेमंद मानी गई है।

बादाम

सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना गया है। बादाम का सेवन करने से हमारा दिमाग तेज होता है। बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम पाया जाता है। अगर इसको रात के समय पानी में भिगोकर सुबह के समय खाया जाए या फिर इसका दूध या हलवा बनाकर सेवन किया जाए तो इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

अखरोट

अखरोट में फाइबर, विटामिन ए और प्रोटीन मौजूद होता है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में सहायता मिलती है।

दूध

सर्दियों के मौसम में रात के समय सोने से पहले केसर, अदरक, खजूर, हल्दी दूध में डालकर इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ठंड के मौसम में इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसी समस्या से बचाव होता है।

खसखस

अगर आप खसखस को पानी में भिगोकर खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो इससे दिमाग सही रहता है और दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। अगर आप चाहें तो खसखस वाला दूध या फिर खसखस और बादाम का हलवा का सेवन कर सकते हैं।

अंजीर

सर्दियों के मौसम में अंजीर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अंजीर में आयरन होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को खून की कमी है, उनको अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

गजक

जैसा कि आप लोग जानते हैं गुड़ और तिल की गजक बनाई जाती है। गुड़ में आयरन, फास्फोरस की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। तिल में कैल्शियम और वसा मौजूद होता है। अगर आप सर्दियों के मौसम में गजक का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को अधिक कैलोरी मिलती है और शरीर का तापमान भी कंट्रोल होता है।

मिक्स दाल

आपको बता दें कि दाल में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाई जाती है। अगर दाल का सेवन किया जाए तो बाल झड़ने की समस्या दूर होती है और शरीर में भी स्फूर्ति बनी रहती है।