टीवी क्वीन एकता कपूर ने फ्रेंड संग तस्वीर शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, क्या शादी की तरफ कर रही हैं इशारा

टीवी इंडस्ट्री के अगर कुछ बहुचर्चित नामों की बात की जाए तो इनमे एकता कपूर एक बेहद ही बड़ा और मशहूर नाम है| एकता कपूर इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर काम करती हैं जिन्होंने अपने निर्देशन में कई बड़े और सुपरहिट सीरिअल्स दिए हैं| ‘नागिन’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे सीरिअल्स एकता कपूर के नाम दर्ज हैं| और यही कारण है के आज ये किसी एक्ट्रेस के बराबर ही पॉपुलर हैं और साथ ही इनके भी लाखों की तादाद में फैन्स मौजूद है| ऐसे में एकता की नीजी जिंदगी की खबरें भी कई बार सुनने को मिलने लगती हैं| और एक ऐसी ही खबर से हम आपको रुबरु कराने जा रहे है|

इन्ही खबरों में एक खबर हैं एकता की शादी की जो के काफी लम्बे वक्त के लोगों के बीच बातचीत की वजह बनी हुई है और आये दिन इससे जुड़े तरह तरह के खुलासे भी होते रहते हैं| हालाँकि अब एकता की तरफ से एक अपडेट देखने को मिली है जो के उन्होंने खुद ही अपने ऑफिसियल इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसे एक क्लू की तरह देखा जा रहा है| दरअसल एकता नें बीते दिन एक तस्वीर शेयर की थी जिससे अब कई बातों को जोड़ा जा रहा है|

एकता की इस तस्वीर की बात करें तो इसमें ये अपने एक फ्रेंड संग नजर आ रही है जो के तनवीर बुकवाला हैं यह फोटो एक सेल्फी है| और इसके साथ ही कैप्शन में भी एकता नें काफी कुछ लिखा है| कैप्शन में एकता नें लिखा है-  ‘और हम यहां पहुंच ही गए। आप सभी को मैं जल्द खबर दूंगी’| और अब इस पोस्ट को देखने के बाद एकता को लेकर ऐसे अनुमान लगाये जा रहे हैं के आने वाले वक्त में वो तनवीर संग शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं|

वहीँ तस्वीर में साथ नजर आये तनवीर नें भी इस तस्वीर पर कमेन्ट किया जिससे यह बात और अधिक साफ़ होती नजर आ रही है| दरअसल तनवीर नें लिखा है के इस दोस्ती को अब रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ गया है| वहीँ इन सब के साथ कई अन्य टीवी और बॉलीवुड सितारे और कई बड़े चेहरे भी इस पोस्ट पर कमेन्ट करते नजर आ रहे हैं| वहीँ अगर तनवीर और एकता के रिलेशन्स की बात करें तो तनवीर की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी एकता संग कई तस्वीरें हैं|

बात करें अगर तनवीर बुकवाला की तो एक फेमस राइटर है और साथ ही डिंग एंटरटेनमेंट जैसे बड़े ब्रांड को भी इन्होने ही स्थापित किया है| सोशल मीडिया की बात करें तो तनवीर यहाँ उतने अधिक एक्टिव तो नही रहते हैं पर यहाँ भी इनके चाहने वालों की एक लम्बी लिस्ट है| और तनवीर की भी पहले की कई तस्वीरों और कैप्शंस को देखकर ऐसी बात कही जा सकती है के ये दोनों पहले से भी रिलेशनशिप में थे|

वहीँ एकता के कई फैन्स नें भी तस्वीरों पर ऐसे कमेंट्स किये हैं जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था के आने वाले वक्त में वो शादी रचाने वाली हैं और इस बात का अंदाजा कई फैन्स भी लगा रहे हैं|