दो बेटियों के पिता हैं फरहान अख्तर, जानिए क्यों टूटी थी पहली शादी

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर फरहान अख्तर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से 19 फरवरी को शादी की थी और इसी के साथ यह अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन आखिर में यह दोनों विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की रस्म और शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों को पति-पत्नी के रूप में देखकर फैंस खुश हैं।

आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने खंडाला वाले फार्म हाउस में सात फेरे लेकर हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। उनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद हुए थे। इसी बीच फरहान अख्तर की पहली पत्नी अधुना भबानी का भी नाम सामने आ रहा है। फरहान अख्तर की पहली शादी अधुना भबानी से हुई थी लेकिन शादी के 16 साल बाद टूट गई थी। फरहान अख्तर की पहली शादी भी लव मैरिज थी और इससे उनकी दो बेटियां हैं।

कौन हैं अधुना भबानी?

अधुना भबानी पेशे से सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं। इनका जन्म लंदन में हुआ है। फरहान अख्तर से अधुना भबानी 6 साल बड़ी हैं। अधुना एक पॉपुलर हेयरस्टाइलिस्ट होने के साथ-साथ भी “बी ब्लंट” की मालकिन हैं। अधुना ने साल 1998 में अपने सलून जूस की नींव रखी थी, जिसे बाद में उन्होंने बी ब्लंट नाम दे दिया था। यह भारत में पॉपुलर ब्रांड है। कुछ मुलाकातों के बाद ही फरहान और अधुना एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे थे और 3 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने 2000 में शादी कर ली थी।

फरहान अख्तर हैं दो बेटियों के पिता

वहीं पेशे से एक्टर फरहान अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर की ही तरह बॉलीवुड की बुद्धिमान कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं। रिलेशनशिप्स, रिलेशंस, देश-दुनिया का फरहान अख्तर काफी अच्छा ज्ञान रखते हैं। अधुना के साथ 16 साल की शादी में फरहान अख्तर दो बेटियों के पिता हैं। उनकी बेटियों का नाम शाक्या और अकीरा है।

अगर हम फरहान और अधुना की पहली मुलाकात की बात करें तो यह दोनों एक दूसरे से 1997 में मिले थे। जुहू के एक नाइट क्लब में दोनों की मुलाकात हुई थी। फरहान उस समय के दौरान फिल्म “दिल चाहता है” में काम कर रहे थे। उनकी यह पहली फिल्म थी और वह इससे बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे थे। अभी फरहान और अधुना की पहली मुलाकात के बहुत कम वक्त ही हुआ था और वह छोटी थी। इसके बाद फरहान की बहन जोया ने अधुना से उनकी मुलाकात करवाई थी।

क्यों टूटी थी फरहान-अधुना की शादी

भले ही फरहान अख्तर से अधुना 6 साल बड़ी थीं परंतु इन दोनों की उम्र कभी भी इन दोनों के रिश्ते और दोस्ती के बीच नहीं आई और इन्होने साल 2000 में शादी कर ली। साल 2001 में फरहान की डेब्यू फिल्म रिलीज हुई थी। अधुना भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। फिल्म में अधुना ने हेयरस्टाइलिस्ट की भूमिका निभाई थी। साल 2016 में फरहान और अधुना ने अलग होने का फैसला लिया था। साल 2017 जनवरी में दोनों का तलाक हो गया था।जब फरहान और अधुना अलग हुए तो उस समय अभिनेता का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था जिसमें अदिति राव हैदरी और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों का नाम शामिल था।

जब फरहान अख्तर का अपनी पहली पत्नी अधुना से तलाक हुआ तो कुछ समय के बाद ही फरहान को हर जगह शिबानी के साथ देखा जाने लगा था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शिबानी की वजह से दोनों के बीच मनमुटाव होने लगे थे, जिसके कारण फरहान और अधुना एक दूसरे से अलग हो गए थे।