एक-दूजे के हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने, देखें

टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। जी हां, वह काफी समय से सूरज को डेट कर रही थीं।

सूरज दुबई के जाने माने बिजनेसमैन हैं और मौनी रॉय की उनकी पहली मुलाकात साल 2019 की न्यू ईयर पार्टी में हुई थी। अब मौनी रॉय, सूरज नांबियार की पत्नी बन गई हैं और उनकी शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं।

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने आज यानी 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की है। उनकी इस शादी में चुनिंदा लोग भी शामिल हुए थे। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। मौनी और सूरज ने गोवा में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह दोनों मंडल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साउथ इंडियन ब्राइड बन मौनी रॉय बहुत सुंदर लग रही हैं।

बता दें सूरज साउथ इंडियन हैं। उन्हीं के कल्चर के मुताबिक दोनों ने विवाह किया है। मौनी रॉय की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह साउथ इंडियन ब्राइड बनकर बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। मौनी रॉय ने वाइट कलर के रेड बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है, जो उनके लुक को और अधिक सुंदर बना रहा है।

मौनी रॉय ने साउथ इंडियन स्टाइल में सूरज नांबियार के साथ जीवनभर का उनका साथ निभाने का वचन दिया। जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। उसमें देखा जा सकता है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार मंडप में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में सूरज, मौनी को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @bollywood__gossip

शादी की रस्में निभाते हुए यह जोड़ा बहुत प्यारा लग रहा है। सूरज ने शादी में गोल्डन कलर का कुर्ता और सफेद कलर की धोती पहनी हुई है.सूरज और मौनी की जोड़ी साथ में बहुत प्यारी लग रही है।

हल्दी और मेहंदी की वायरल हुईं तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @bollywood__gossip


आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हल्दी की रस्म में दोनों साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

वहीं मेहंदी फंक्शन का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मौनी और सूरज साथ में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @bollywood__gossip

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के विवाह में परिवार के साथ कुछ खास मित्र शामिल हुए थे इनमें मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, मीट ब्रदर्स सहित कलाकार शामिल हैं।

आपको बता दें कि साल 2019 में मौनी और सूरज की पहली मुलाकात हुई थी। यह दोनों दुबई में मिले थे, जिसके बाद से ही यह एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखा हुआ था। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था परंतु अब यह विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। इसी के साथ यह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।