मजेदार जोक्स : पापा ने बेटे से कहा – इस बार अगर तुम परीक्षा में फेल हुए तो मुझे पापा कहना मत..

Wife ने एक बोर्ड देखा
बनारसी साड़ी 10/-नायलॉन 8/-
कॉटन 5/- Wife खुश हो के अपने हस्बैंड से,
मुझे Rs.500 दो, में 50 साड़ी खरीदुंगी।
Husband: अरी ओ बीरबल की माँ,
press करने वाले की दुकान है वो।

माँ – बेटा क्या कर रहे हो?
बेटा – पढ़ रहा हु माँ।
माँ – शाबाश! क्या पढ़ रहे हो?
बेटा – आपकी होने वाली बहु के SMS.
दे थप्पड़, दे थप्पड़।

 

12 साल बाद वो जेल से छूटा,
मैले कुचैले कपड़ों में बहुत थका,,
हुआ घर पहुंचा. घर पहुंचते ही,,,
बीबी चिल्लाई: कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
वो आदमी वापस जेल चला गया।

 

पप्पू – बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का।
गप्पू – फिर क्या हुआ, बन गए…?
पप्पू – अरे कहां, बचपन खत्म।
शौक खत्म।

हालांकि मां ने कभी तंत्र विद्या नहीं सीखी है।
लेकिन…
जिस लड़की पर उनका बेटा फिदा होता है।
मां एक नजर में बता देती है कि…
वो चुड़ैल है…!!!

 

एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं।
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी।
किताब का नाम था – ‘एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे,
और गलती से हो गया – ‘एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे।

 

लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए,
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया,
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया,
और सारी कमाई चली गयी।

 

टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है,
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए।
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े।
पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है।
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है।

लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं,
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो।
लड़का- १९००० हजार महीना,
लड़की का बाप- १५००० मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं।
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल।

 

पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है,
लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा।
पति – अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना।
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही।
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है।

 

पति अपनी पत्नी से :- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी :- ठीक है, कुछ देर बाद,,
पति :- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या।
पत्नी :- नहीं अभी नहीं, पति :- क्यों.?
पत्नी :- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूँ।
पति बेहोश।

 

फादर: अगर इस बार तुम इम्तिहान मे फैल हुए तो,
मुझे पापा मत कहना।
इम्तिहान के बाद,
फादर: How is Your Result?
सन: दिमाग का दही मत कर,
बाबूलाल तु बाप कहलाने का हक खो चूका है।

 

डॉक्टर ने आदमी से पुछा,
क्या आप का और आपकी बीवी का खून एक ही है?
आदमी ने कहा,
क्यों नही? ज़रूर होगा! पचास,
साल से मेरा ही खून जो पी रही है।

अर्ज है: रोज रोज वजन,
नापकर क्या करना है।
एक दिन तो सबने मरना है,
चार दिन की है जिंदगी खा लो जी भर के,
अगला जन्म फिर ३ किलो से शुरू करना है।