24 नवंबर से गुरु होने जा रहे मार्गी, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, पैसा और खुशखबरी मिलेंगी लगातार!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राशि में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह की स्थिति ठीक है, तो इससे व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

आपको बता दें कि आने वाले 24 नवंबर 2022 को गुरु ग्रह मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ राशि वालों का भाग्‍योदय हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरु ग्रह की यदि कृपा हो जाए तो भाग्य खुल जाता है। गुरु के मार्गी होते ही कुछ राशियों को फायदा होने के योग हैं। इन लोगों को हर काम में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और भरपूर लाभ प्राप्त होगा।

इतना ही नहीं अविवाहितों के विवाह होने के प्रबल योग बने हुए हैं। तो चलिए जानते हैं, देवगुरु बृहस्पति की सीधी चाल किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है, उनके लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। इस राशि वाले लोगों को करियर में तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अगर आपका अभी तक प्रमोशन रुका हुआ था, तो वह मिल जाएगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके लिए गुरु ग्रह की सीधी चाल जबरदस्त धन लाभ कराने वाली है। इस राशि वाले लोगों को कई फायदे मिलेंगे। जिन लोगों को करियर में मौके का इंतजार था, वह मिलेगा। विवाह योग्य लोगों का विवाह हो सकता है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मीन राशि में गुरु की मार्गी चाल बहुत ही शुभ साबित होने वाली है। इस राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले लोगों का भी मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर में मांगलिक आयोजन होने की पूरी संभावना है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए देव गुरु बृहस्पति की मार्गी चाल बहुत ही लाभदायी साबित हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा पूरा साथ प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। अविवाहितों के विवाह होने के योग बने हुए हैं। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मीन राशि

मीन राशि में ही गुरु ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मीन राशि के स्वामी भी गुरु हैं। ऐसी स्थिति में गुरु की सीधी चाल इस राशि के लोगों पर बड़ा असर डालेगी। ऐसा कहा जा सकता है कि गुरु की चाल में बदलाव मीन राशि वाले लोगों का नसीब खोल देगी। हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। विवाह होने के योग बन रहे हैं।