पत्नी की सहेली पर आया एक एक्टर का दिल, तोड़ दी 22 साल पुरानी शादी ये हुआ अंजाम

बॉलीवुड सिंगर संगीतकार हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह पिछले काफी दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित है और अपने काम के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। हिमेश रेशमिया फिल्मों में म्यूजिक देने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद भी गाने गाए हैं। इसके साथ ही हिमेश रेशमिया कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है लेकिन अभिनय में वह सफल साबित नहीं हो पाए। हिमेश का संगीत का गाने का अंदाज़ आज भी लोगों के सर चढ़कर बोलता है। आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया का करियर जितना चर्चा में रहा है उतना ही चर्चा में उनकी जिंदगी भी रही है। दरअसल हिमेश रेशमिया को अपनी पत्नी की सहेली से ही प्यार हो गया था। कई सालों तक इनका फिर गुपचुप तरीके से अफेयर चला।

इसके बाद हिमेश का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उन्होंने सोनिया से शादी कर ली। अपनी दूसरी शादी के दौरान भी वह काफी चर्चा में रहे थे। हिमेश ने 1995 में कोमल से शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। हिमेश रेशमिया की शादी लगभग 22 साल तक चली। सोनिया से मिलने के बाद उन्हें उससे प्यार हो गया और उन्होंने सोनिया से शादी करने के लिए अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़ दी। इस तरह उन्होंने सोनिया से दूसरी शादी की। यह पूरा मामला सुर्खियों में तब आया जब वर्ष 2017 में अचानक हाईकोर्ट से हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी की तलाक की खबर सामने आई।हालांकि उन दोनों के बीच काफी पहले से मनमुटाव की खबरें सामने आने लगी थी और दोनों अलग रहते थे। हिमेश की पहली शादी के बारे में बात करें तो उन्होंने वर्ष 1995 में कोमल से शादी की थी। शादी होने के तुरंत बाद ही वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में जुट गए।

शादी के 3 साल बाद हिमेश रेशमिया की किस्मत पलटी और उन्हें पहली फिल्म मिली। यह बात है वर्ष 1998 में आई सलमान खान और काजल स्टार फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’। इस फिल्म के जरिए हिमेश रेशमिया बतौर म्यूजिक डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया। इसमें उनके गाने रातों-रात हिट हो गए। साथ ही फिल्म के हिट होते ही हिमेश की गाडी भी चल पड़ी। इस फिल्म के लिए हिमेश रेशमिया को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद हिमेश ने पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा और हिमेश एक के बाद एक फिल्में देते हैं। इसी दौरान उनका एक बेटा सवयं भी हुआ।

पहली फिल्म के बाद हिमेश के पास कई ऑफर आए और वह काम करते चले गए। इसके बाद हिमेश रेशमिया की जिंदगी में बड़ा टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उनकी पत्नी कोमल की दोस्त सोनिया कपूर उनके घर आने जाने लगी। सोनिया कपूर भी हिमेश रेशमिया के पास वाली बिल्डिंग में रहती थी। वर्ष 2006 तक हिमेश रेशमिया और सोनिया के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई। वही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वर्ष 2006 आते-आते कोमल और हिमेश रेशमिया के रिश्ते भी बिगड़ने लगे थे। इसी बीच वर्ष 2018 में हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर की दोस्ती प्यार में बदल गई। शादीशुदा होने के बाद भी हिमेश रेशमिया पत्नी कोमल की दोस्त सोनिया कपूर को डेट करने लगे।