ऋतिक रोशन नें बीच के किनारे पर की दो नये फ्लैट्स की बुकिंग, जाने अब कितनी हो गयी है कुल संपत्ति

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और बेहद ही हैंडसम लुक्स के लिए जाने जाने वाले मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन नें आज इंडस्ट्री में अपनी बहुत ही तगड़ी पहचान बना ली है| न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशों में भी इनके लुक्स के चर्चे हैं और शायद यही कारण है के इनका नाम विश्व के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में शामिल है| अब जब आप इतनी बड़ी शख्सियत हो तो आपके लिए एक लग्जरी लाइफ जीना तो एक आम बात बन जाती है| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के 2350 करोड़ की संपत्ति वाले अभिनेता के बारे में कुछ बड़ी बातें बताने जा रहा हैं|

अक्सर ही अपनी नीजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन नें अपना काफी सारा वक्त अपने परिवार के सदस्यों संग व्यतीत किया है| और अब इस कोरोना काल के बाद एक बार फिर से ऋतिक रोशन सुर्ख़ियों में आ गये है| लम्बे वक्त से इन्हें लेकर ऐसी खबरें आ रही थीं के ऋतिक जल्द ही एक घर लेने की सोच रहे हैं| हांलांकि अब जाकर लम्बे वक की तलाश के बाद इन्होने मुंबई में अपने नाम एक आलिशान घर खरीदा है|

बता दें के बीते कुछ वक्त में ऋतिक नें दो फ्लैट्स अपने नाम करवाए हैं जिनकी लोकेशन मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड है| बता दें के इनके ये दोनों फ्लैट्स एक अपार्टमेंट के 14वें, 15वें और 16वें तल पर हैं| अगर बात करें इन पूरे अपार्टमेंट बिल्डिंग की तो यह तकरीबन 38 हजार स्क्वायर फीट पर बना हुआ है| और वहीं अगर बात करें फ्लैट एरिया की तो यह लगभग 46,800 स्क्वायर फीट है जहाँ इन्हें 6,500 स्क्वायर फीट खुली छत मिलने वाली है।

इसके अलावा अगर बात करें सर्विसेज की तो इनके इस फ्लैट में एक पर्सनल लिफ्ट है| और पूरे अपार्टमेंट में इन्हें 10 पार्किंग स्लॉट्स दिए गये हैं| खबरों के अनुसार ऋतिक नें अपने दोनों डुप्लेक्स फ्लैट्स को गुरूवार के दिन बुक किया था| और अगर बात करें इस आलिशान फ्लैट की कीमत की तो इसकी कीमत अभी 67.50 करोड़ रुपए है।

वही अपने दुसरे अपार्टमेंट के लिए ऋतिक नें 40 करोड़ रुपयों की रकम अदा की है| जो के 14वें मंजिल पर है| 11,165.82 स्क्वायर फीट एरिया में फैले इस फ्लैट और पिछले फ्लैट के डॉक्यूमेंटेशन पर तकरीबन 2 करोड़ रुपये ऋतिक नें खर्चे हैं| ऐसे में अगर ऋतिक के दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत की बात करें तो वह 97-50 करोड़ रुपयों के करीब है|

अभी की कहे तो ऋतिक जुहू प्राइम बीच हाउस में एक रेंटेड घर में रह रहे थे जिसका वो हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते है। समन्दर के किनारे पर होने के कारण उन्हें एक बेहद ही खूबसूरत बीच व्यू घर से ही देखने को मिलता है| और घर के इन्टेरियर लुक्स भी बेहद कमाल के हैं|

वहीँ अगर बात करें इनके वर्कफ्रंट की तो जल्द ही इन्हें आने वाली फिल्म कृष 4 में लीड रोल निभाते देखा जा सकता है| और अब कृष महज़ एक फिल्म नही बल्कि एक सीरीज बन चुकी है जिसके लाखों फैन्स हैं|