IAS Interview सवाल : दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कौन सा है?

आईएएस या आईपीएस की परीक्षा में  हर साल लाखों की संख्या में युवा शामिल होते हैं और यह परीक्षा हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है और दिन चरणों में होने वाली इस परीक्षा का सबसे कठिन भाग माना जाता है इसका इंटरव्यू राउंड और इस इंटरव्यू में कैंडिडेट से बेहद अजीबोगरीब और दिमाग घुमाने वाले ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं जिनका जवाब देने में अच्छे अच्छों की भी  हालत खराब हो जाती है और आज के अपने इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही  जनरल नॉलेज के सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं तो आइए डालते हैं इन पर एक नजर

सवाल: अंग्रेजी और हिन्दी साहित्य में क्या अंतर है?
जवाब: हिन्दी साहित्य में क्षेत्रीय समावेश होता है जबकि अंग्रेजी में इसकी कमी होती है।

सवाल:महोबा किसलिए फेमस थे ?
जवाब: यहां परमार वंश का राज था। ये जगह उल्हा और ऊदल की वीरता के लिए जाना जाता है।

सवाल: राज्यपाल और उपराज्यपाल में ज्यादा शक्ति किसके पास होती है?
सवाल: राज्यपाल, मुख्यमंत्री की सलाह पर काम करते हैं, जबकि उपराज्यपाल सीधे राष्ट्रपति की सलाह पर काम करता है ऐसे में उपराज्यपाल की शक्ति राज्यपाल से ज्यादा होती है। राज्यपाल पूर्ण राज्य में होता है। जबकि उपराज्यपाल केन्द्रशासित प्रदेश में नियुक्ति किए जाते हैं।

सवाल: आप जिस जिले के DM हैं वहां किसी अंतरजातीय विवाह होने से 5 लोगों की मौत का डर है आप क्या करेंगे?
जवाब: मैं सबसे पहले दोनों ही परिवारों से बात करूंगा लेकिन अगर बातचीत से मामला शांत नहीं होता है तो मैं पांच लोगों की जान बचाऊंगा।

सवाल : जब नींबू के रस को खाने के सोडे पर डाला जाता है, तब उसमें तेज उत्फुलन होता है, बताइये यह किस गैस के कारण होती है?
जवाब: कार्बन डाइऑक्साइड के कारण होता है।

सवाल : क्या मछलियां और पानी के जीव:जंतु भी सोते हैं या नहीं ?
जवाब: अन्य जीवों की तरह मछलियां भी सोती हैं, लेकिन उस तरह नहीं जैसा हम समझते हैं। दरअसल, उनकी आंख की पुतलियां बंद नहीं होती है।

सवाल : 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून किसके प्रयासों से बनाया गया था ?
जवाब : ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से

सवाल : लॉर्ड केनिंग ने नवंबर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की ?
जवाब : इलाहाबाद में आयोजित दरबार में

सवाल : लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शासक ने की ?
जवाब : हैदराबाद के निजाम ने

सवाल : किस योजना के फलस्वरूप भारत का विभाजन हुआ?
जवाब : माउंटबेटन योजना के फलस्वरूप

सवाल : जनरल डायर (जलियाँवाला बाग हत्याकांड से जुड़े) की हत्या किसने की थी?
जवाब : उधम सिंह ने

सवाल : बंगाल का विभाजन कब और किसके द्वारा किया गया था?
जवाब : 1905 ई. में गवर्नर लार्ड कर्जन द्वारा

सवाल : श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृति कितनी होती है ?
जवाब : 20 Hz से 20000 Hz

सवाल : निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे ?
जवाब : नीलम संजीवा रेड्डी

सवाल : संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा कौनसी नदियाँ बनाती हैं ?
जवाब : गंगा:ब्रह्मपुत्र

सवाल :  दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कौन सा है?
जवाब :  “मैंशीनील” को दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कहा जाता है. फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाए जाने वाले इस पेड़ के तने से निकलने वाला रस इतना जहरीला होता है कि इंसानों के स्किन से कॉन्टैक्ट होने पर छाले पड़ जाते हैं. पेड़ के सेब जैसे फल का एक टुकड़ा खाने पर भी इंसान की मौत हो सकती है.