शतभिषा नक्षत्र में चंद्रमा होने से बना अशुभ योग, जानिए आपकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से बहुत से बदलाव होते हैं। अगर व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन, नौकरी, परिवार, व्यापार में अच्छे फल मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति खराब होने के कारण हर क्षेत्र में परेशानी उत्पन्न होने लगती है। आपको बता दें कि आज शतभिषा नक्षत्र में चंद्रमा होने की वजह से मृत्यु नाम का अशुभ योग बन रहा है, इसके अलावा ग्रहों की स्थिति से शूल नाम का एक और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। आखिर यह अशुभ योग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेंगे? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को निवेश या उधार में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अशुभ योग की वजह से आपको धन से संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। यदि आप नौकरी के क्षेत्र में कोई नया कदम उठाना चाहते हैं तो सोच-विचार अवश्य करें। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप नए लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। नए संबंधों को जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने अंदर की कमियों को पहचान कर उसको दूर करने की कोशिश करेंगे। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आपके अच्छे बर्ताव से लोग काफी खुश रहेंगे। प्राइवेट नौकरी में विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मानसिक रूप से आप काफी हल्का महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं पर आप ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। धन में बढ़ोतरी होगी। सुख-साधनों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपने कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। आप मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। अध्यात्म से जुड़ने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोग कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक अनुभवी लोगों से हुई मुलाकात आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा, इससे आपको कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना बनेगी। कुछ कामकाज को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन इसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरु करते हैं तो इसका लाभ मिल सकता है। कारोबार में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आपका हौसला मजबूत रहेगा। आप अपने सभी के कामकाज पूरा कर सकते हैं। सकारात्मक सोच रख कर आप सभी मुश्किल हालात से निपट सकते हैं। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा अन्यथा भारी धन हानि होने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आमदनी के अनुसार आपको घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात करके आप बेहद खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय बेहतर रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिलने की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने रुके हुए कामकाज पूरे करने में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश में नौकरी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने दृढ़ निश्चय से हर परिस्थिति का सामना करेंगे। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। व्यापार में पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को इस अशुभ योग की वजह से नकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आप कोई भी फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। ऑफिस का माहौल ठीक नहीं रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। बड़े अधिकारी भी आपसे कुछ नाराज नजर आएंगे। संतान की तरफ से दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी यात्रा पर ना जाएँ, यदि यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय सफलता दायक रहने वाला है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों की तरक्की से आपको खुशी और गर्व महसूस होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को इच्छित फल की प्राप्ति होगी। आपका मन शांत रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका मन अधिक लगेगा। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।