RCB और CSK की रोचक होने वाली है जंग, धोनी और विराट एक-दूसरे के खिलाफ बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2020 के 13 वें सीजन में आज आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार आज 7:30 बजे मैच शुरू होगा। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली एक साल से अधिक समय के बाद एक साथ क्रिकेट के मैदान पर उतरने वाले हैं लेकिन यह एक-दूसरे के लिए नहीं बल्कि एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने जा रहे हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स छह मैच में मात्र दो मैच ही जीत पाई है। चार मैचों में इनको हार का सामना करना पड़ा है। अगर हम विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बात करें तो इन्होंने 5 मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की, दो मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा।

शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों ही टीम के कप्तानों ने अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। पहले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन ना करने के पश्चात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर विराट कोहली ने फॉर्म में लौटने की तरफ इशारा दिया है। अगर हम महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो इनके ऊपर उम्र का प्रभाव साफ दिख रहा है। पॉइंट टेबल में आरसीबी पांचवे और सीएसके छठे पायदान पर है।

MS धोनी और विराट कोहली IPL में एक-दूसरे की टीमों के खिलाफ छू सकते हैं यह खास आंकड़ा

वैसे देखा जाए तो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच संबंध बहुत ही अच्छे रहें हैं। सीएसके की तरफ से आरसीबी के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ही है और सीएसके के खिलाफ आरसीबी की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ही हैं। इस मैच में सबसे खास बात यह है कि यह दोनों ही एक-दूसरे को पीछे छोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाफ 800 रन बनाने से महेंद्र सिंह धोनी मात्र 7 रन की दूरी पर हैं और विराट कोहली सीएसके के खिलाफ 800 रन बनाने में मात्र 53 रन दूर हैं। अब इस मैच में देखना यह है कि इन दोनों में से यह मुकाम कौन सा खिलाड़ी अपने नाम कर पाएगा।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 27 मैचों में 41.78 की औसत से 793 रन बनाए हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने 4 हाफ सेंचुरी मारी है। अगर हम विराट कोहली की बात करें तो सीएसके के खिलाफ विराट का बल्ला भी जबरदस्त चला। इस टीम के खिलाफ विराट कोहली ने 40 से ऊपर की औसत से 747 रन मारे हैं।

एक टीम के खिलाफ अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी में रोहित शर्मा का नाम है। रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ सबसे अधिक 875 रन बनाए। उन्होंने इस रिकॉर्ड को आईपीएल 2020 के पांचवें मैच में हासिल किया।

वैसे जब शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक-दूसरे के आमने सामने होंगे तो दर्शक बड़े रोमांच की उम्मीद करने वाले हैं। यह मुकाबला फैंस के लिए एक खास स्थान रखता है।