अरिजीत सिंह ने IPL 2023 में भरी महफिल में महेंद्र सिंह धोनी के छुए पैर, वायरल हुआ Video

31 मार्च को रंगारंग कार्यक्रम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का शानदार आगाज हो चुका है, जिसका फैंस को काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। आईपीएल 2023 की शुरुआत की ओपनिंग सेरेमनी बेहद शानदार रखी गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान में गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच भिड़ंत से पहले बॉलीवुड और साउथ के कलाकारों ने समा बांध दिया।

वहीं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अरिजीत सिंह ने एक के बाद एक अपने शानदार गानों से इस ओपनिंग सेरेमनी में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। आपको बता दें कि इस इवेंट की एक बात यह पता लगी है कि अरिजीत सिंह भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं। इस इवेंट से जुड़ी हुई तमाम तस्वीरें और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें अरिजीत सिंह को महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते हुए देखा जा सकता है।

अरिजीत सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के छुए पैर

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अरिजीत सिंह, महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में अरिजीत सिंह स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे होते हैं और तभी पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्टेज पर पहुंचते हैं।

ऐसे में देखते ही अरिजीत सिंह महेंद्र सिंह धोनी के पैर छू लेते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी अरिजीत सिंह को पहले थामते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वह तुरंत ही उन्हें गले लगा लेते हैं। इस दौरान तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना भी स्टेज पर मौजूद रहती हैं।


वहीं, कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी भी कमेंट की है। आपको बता दें कि अरिजीत सिंह की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह कई बार लाइव कंसर्ट में गाते हुए नजर आते हैं। उनके गाए हुए गाने फैंस को बहुत पसंद आते हैं।

गुजरात टाइटंस से हारी चेन्नई सुपर किंग्स

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 16 (IPL 16) की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की परफॉर्मेंस के बाद स्टेज पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की एंट्री हुई थी। तमन्ना भाटिया ने सुपरहिट फिल्म “पुष्पा” के गाने पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया, जिसके बाद तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड के गानों पर भी डांस किया।


तमन्ना भाटिया के बाद रश्मिका मंदाना ने भी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी। रश्मिका मंदाना ने आरआरआर फिल्म के सुपरहिट गाने नाटू-नाटू पर लाइव परफॉर्म किया था। इसे भी काफी पसंद किया गया था। वहीं अगर हम इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस से पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।