सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा की – जाह्नवी का मुझे भैया बोलना बहुत अजीब लगता है.. .जाने वजह

हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे मौजूद है जिनके परिवार के ज्यादातर सदस्य एक्टिंग की दुनिया से नाता रखते है और इंडस्ट्री में इन परिवारों का काफी नाम है और इन्ही परिवारों में से एक है कपूर परिवार जिसमे बोनी कपूर ,अनिल कपूर और संजय कपूर इन तीनो भाइयों के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से काफी गहरा नाता है |

बोनी कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और निर्देशक है और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और बेटे अर्जुन कपूर ने भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाया है और वही अनिल कपूर बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार है और इनकी बेटी सोनम कपूर भी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा है और वही कपूर परिवार के प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ इनके इनके निजी जीवन के किस्से भी काफी ज्यादा मशहूर है और आज हम आपको इसी कपूर परिवार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे है तो आइये जानते है |

बात करें बोनी कपूर के निजी जीवन की तो बोनी कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां रचाई हैं जिसमें से पहली शादी बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना कपूर के साथ रचाई थी और शादी के बाद बोनी कपूर के 2 बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुई थी वही साल 1996 में मोना कपूर को तलाक देने के बाद बोनी कपूर ने बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कहीं जाने वाली श्रीदेवी के साथ साल 1996 में शादी रचाई थे और शादी के बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी  कपूर और खुशी कपूर हुई थी|

वहीं साल 2012 में बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गई थी और इसके बाद साल 2018 में उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी भी दुनिया को छोड़ गई और आज बोनी कपूर की दोनों ही पत्नियां इस दुनिया में नहीं है |वही अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर का अपनी सौतेली बहने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ काफी अच्छा रिश्ता है और ये चारों भाई बहन आपस में काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं |

अर्जुन कपूर अक्सर ही अपने परिवार से जुड़े खुलासे करते रहते हैं| इसी बीच अपने एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने यह बताया था कि जब जान्हवी उन्हें अर्जुन भैया कहती हैं तो उन्हें थोड़ा अजीब लगता है | दरअसल कुछ समय पहले अर्जुन कपूर टीवी के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में बहन जान्हवी साथ आए थे और उसी दौरान जान्हवी उन्हें अर्जुन भैया बोलती हैं तब इस पर अर्जुन ने कहा था कि जान्हवी द्वारा उन्हें भैया कहना बेहद अजीब है और नया भी|

अर्जुन कपूर ने आगे कहा था कि ,” सच तो यह है कि मुझे अर्जुन भैया सुनना बेहद अजीब और नया लगता है क्योंकि मेरी बहन अंशुला मुझे अलग तरीके से भाई बुलाती है और ऐसे में भैया शब्द सुनने की आदत मुझ में नहीं है और जाह्नवी  जब मुझे भैया बुलाती है तो मुझे काफी अजीब महसूस होता है और ये साधारण नहीं लगता है |आगे अर्जुन कपूर ने कहा कि मैंने कभी भी जाह्नवी  से यह नहीं कहा कि वह मुझे किस नाम से पुकारे और उसका मुझे भैया बोलना काफी नेचुरल तरीके से आया है और इस वजह से वह मुझे हमेशा अर्जुन भैया ही कहकर पुकारती है|

गौरतलब है कि जब बोनी कपूर ने मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी के साथ शादी रचाई थी और अर्जुन कपूर इस शादी से काफी नाराज थे और इस वजह से अर्जुन अपनी सौतेली मां श्री देवी और अपनी सौतेली बहने जाह्नवी  और खुशी से भी दूर रहते थे पर वही जब श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई तब अर्जुन कपूर को इसका काफी दुख हुआ जिसके बाद अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के तरह ही अपनी दोनों सौतेली बहने जाह्नवी  और खुशी का भी काफी ख्याल रखने लगे और वह दोनों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें कभी भाई की कमी महसूस होने नहीं देते|