मदर्स डे पर जाह्नवी कपूर को आई मां श्रीदेवी की याद, कहा- तस्वीरें खत्म हो रही हैं लेकिन…

मदर्स डे ना सिर्फ माओ के लिए एक विशेष दिन होता है बल्कि परिवार के हर सदस्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है। एक मां ही अपने बच्चे की पहली शिक्षक होती है। मां एक ऐसी शिक्षक है जो दोस्त की भूमिका भी निभाती है। पूरी दुनिया में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे मनाने का प्रमुख उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना है। भले ही हर जगह मदर्स डे मनाने का तरीका अलग अलग होता है लेकिन इसका उद्देश्य एक ही होता है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां श्रीदेवी को याद किया।

बता दें कि जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब रही थीं। वह अक्सर ही मां को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट साझा करते रहती हैं। मदर्स डे के मौके पर जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर अपनी मां श्रीदेवी को याद कर उनके लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे के मौके पर एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर को अपनी मां श्रीदेवी के साथ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि श्रीदेवी व्हाइट टी-शर्ट में हैं। वहीं जाह्नवी कपूर प्रिंटेड ब्लू कलर की फ्रॉक में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। इस फोटो में मां और बेटे कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइल कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने तस्वीर के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।

जाह्नवी कपूर ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

मां श्रीदेवी के साथ की इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में यह लिखा है कि “तस्वीरें खत्म हो रही हैं, लेकिन यादें नहीं। दुनिया की सबसे बेस्ट मां। आप हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हो। मैं आपको बहुत याद करती हूं।” सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी की ये थ्रोबैक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जाह्नवी की इस फोटो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी की इस फोटो पर साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु, संजय कपूर, कीर्ति सुरेश, भूमि पेडनेकर, माहीप कपूर और नताशा पूनावाला ने हार्ट इमोजी बनाकर रिजेक्ट किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर की छोटी बहन का नाम खुशी कपूर है। जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का 2018 में दुबई में निधन हो गया था। वहां पर श्रीदेवी अपने पूरे परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थीं।

जाह्नवी कपूर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस आने वाले समय में बड़े मियां छोटे मियां, मिस्टर एंड मिसेज खन्ना और बवाल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह “एनटीआर 30” में भी नजर आएंगी।