41 साल के हुए करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा ने खास अंदाज में पति को विश किया बर्थडे, शेयर की बेटी संग तस्वीर

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर रहे हैं। हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी 2023 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर में अब तक कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है और लोगों ने उनके बेहतरीन अभिनय को काफी पसंद भी किया। वहीं करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों ही क्यूट केमिस्ट्री शेयर करते रहते हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं।

अब स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बन गए हैं। शादी के 6 साल बाद उन्होंने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया था। शादी के इतने साल होने के बावजूद भी दोनों अभी भी रोमांटिक बने हुए हैं और अक्सर ही एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

बिपाशा बसु ने पति करण को विश किया बर्थडे

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लाडली बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ की एक प्यारी सी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए बिपाशा बसु काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी को प्यार से चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु ने यह प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “मेरे सबकुछ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह दिन मेरे लिए हर साल का सबसे खास दिन है। मैंने आपके प्यार को पाने के लिए कुछ अच्छा किया होगा। हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं। सबसे अच्छे पति और अब सबसे अच्छे पिता बनने के लिए धन्यवाद। #monkeylove #monkeyprincebirthday #blessed #gratitude।” बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस कमेंट करते हुए करण सिंह ग्रोवर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बिपाशा और करण ने मनाया था बेटी का थ्री मंथ बर्थडे

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी हाल ही में 3 महीने की हुई है। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपनी बेटी देवी का 3 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। पहली तस्वीर केक की है।

वहीं दूसरी तस्वीर में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं और उनके सामने टेबल पर 3 केक रखे हुए हैं। इस फोटो में ग्रीन ड्रेस पहने बिपाशा बसु बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर लाइट ब्लू कलर की शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं कपल की बेटी पेस्टल ग्रीन और व्हाइट फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही हैं।

इसके साथ ही बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी। फोटो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी को गोद में लिए हुए हैं।

बिपाशा बसु ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था “देवी 3 महीने की हो गई हैं। इतनी जल्दी उसके साथ हर पल… हमारे लिए सबसे अच्छी याद है। पापा और मम्मा बस चांद पर हैं।”