करीना कपूर अपने बच्चों तैमूर-जेह को संभालने के लिए नैनी को देती हैं मोटी सैलरी, करने पड़ते हैं ये-ये काम!

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता और अभिनेत्रियों के बच्चे भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। जब करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादातर समय वह नैनी के साथ ही नजर आते हैं।

वैसे भी देखा जाए तो स्टार्स के बच्चों को अक्सर प्ले एरिया या एयरपोर्ट पर नैनी की गोद में ही देखा जाता है। इसके पीछे का कारण यह है कि अभिनेत्रियां अपने अपने काम में काफी व्यस्त रहती हैं, जिसके चलते वह हर समय अपने बच्चों का ख्याल नहीं रख पाती हैं। इसी वजह से वह नैनी को हायर करती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सबसे फेमस स्टार किड तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी और उनके काम के बारे में सब कुछ बताने वाले हैं, जिसे जानने के बाद आपको भी आश्चर्य होगा।

मीडिया में कई बार इस तरह की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं कि नैनी तैमूर और जेह अली खान की देखभाल और सुरक्षित रखने के लिए अच्छी खासी मोटी फीस लेती हैं। सबसे पहले आपको यह बता दें कि तैमूर और जेह को संभालने वाली नैनी का नाम सावित्री है, जो बी-टाउन में काफी मशहूर हैं और हर वक्त वह तैमूर और जेह के साथ ही नजर आती हैं।

इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, तैमूर और जेह की नैनी की सैलरी 1.5 लाख रुपए हर महीने है, जो एक्स्ट्रा काम की वजह से बढ़कर एक 1.75 लाख रुपए तक हो जाती है। तैमूर और जेह का घर और बाहर दोनों जगह अच्छी तरह से ख्याल रखना ही सावित्री का काम है। इसके साथ ही सावित्री शाम को तैमूर को बाहर खेलने के लिए भी ले जाती हैं।

सावित्री का काम तैमूर की सभी जरूरतों का भी ख्याल रखना है। तैमूर समय पर हेल्दी खाना खाए और टाइम पर सो भी जाए। यह सावित्री की ही जिम्मेदारी है। इतना ही नहीं बल्कि जब भी करीना कपूर खान परिवार के साथ वेकेशन पर जाती हैं, तो सावित्री को कई बार साथ तैमूर और जेह का भी ध्यान रखने के लिए ले जाती हैं।

आपको बता दें कि तैमूर अली खान की नैनी मुंबई की एक हाई-प्रोफाइल एजेंसी से हायर की गई हैं और इसके लिए बकायदा कॉन्ट्रैक्ट तक साइन किया गया है, जिसमें प्राइवेसी और सीक्रेसी से जुड़े दिशा-निर्देशों को भी मेंशन किया जाता है। सावित्री की जिम्मेदारी इस परिवार की निजी बातों के बारे में गोपनीयता बनाए रखने की भी है।

गौरतलब है कि करीना कपूर खान अक्सर बच्चों के लिए नैनी रखने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई हैं।

करीना कपूर खान ने ट्रोलर्स को भी दमदार जवाब दिया। उन्होंने कहा था कि तैमूर और यह की सुरक्षा और भलाई के लिए उन्हें ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं है।