अनिल कपूर के घर पर इन अभिनेत्रियों ने एन्जॉय किया करवाचौथ का जश्न ,सुनीता कपूर ने शेयर की पार्टी की खास फोटोज

बीते 13 अक्टूबर 2022 को देशभर में करवा चौथ की जबरदस्त धूम देखने को मिली है और ग्लैमर इंडस्ट्री भी इस त्यौहार से अछूता नहीं है| बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई ऐसी अभिनेत्रियां मौजूद है जो कि हर साल सुहागिनों के इस महापर्व करवा चौथ को बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है और इस साल कई अभिनेत्रियों ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया है|

वही सोशल मीडिया पर भी कई सितारों की पत्नियों ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की खास झलकियां साझा की है| वही करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी वाइफ अभिनेता अनिल कपूर के घर सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थी और अपने घर पर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने शिरकत किया|

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल बड़ी ही धूमधाम से अपने पति राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ सेलिब्रेट करती हैं और वही इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ के उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|

शिल्पा शेट्टी लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई और वह अपने हाथों में पूजा की थाली लिए हुए एक्टर अनिल कपूर के घर पहुंची| वही इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने पपराजी के सामने ढेरों पोज दिए और सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही है|

वही शिल्पा शेट्टी के अलावा अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ सेलिब्रेट करने के लिए रवीना टंडन भी पहुंची थी और इस दौरान रवीना टंडन केसरिया रंग की साड़ी पहने हुए बिल्कुल बिंदास अंदाज में नजर आई| शिल्पा शेट्टी ने अपने बालों में बन बनाकर उन्हें वाइट कलर के फूलों से सजाया था और रवीना टंडन का यह लुक 90 के दशक की याद दिलाने के लिए काफी था|

वही इस दौरान रवीना टंडन नई ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था और वह शिल्पा शेट्टी के साथ मिलकर अनिल कपूर के घर सेलिब्रेशन में खूब एंजॉय की|

सुनीता कपूर की पार्टी में अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी शामिल हुए और इस दौरान को पिंक कलर के शरारा में बेहद खूबसूरत दिखाई दी |बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थी और इस दौरान उन्होंने मल्टीकलर ट्रेडिशनल आउटफिट चुना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी|

वही संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेट करने पहुंची थी| अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है और इनमें से एक तस्वीर में बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां एक साथ ग्रुप फोटो में नजर आ रही है|

सुनीता कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेशन पार्टी में चंकी पांडे अपनी पत्नी भावना पांडे के साथ पहुंचे थे और इस दौरान भावना पांडे ब्राइट पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आई |

पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी बहू शजा मोरानी के साथ अनिल कपूर के घर सेलिब्रेशन में शामिल हुई| वही डेविड धवन अपनी पत्नी करुणा धवन के साथ इस पार्टी में शामिल हुए |

करवा चौथ के मौके पर सुनीता कपूर के घर के बाहर कई सितारों को देखा गया और सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आए|