गुरुवार व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे करें मंत्र जाप धन संबंधी परेशानी होगी दूर

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु जी को सृष्टि का पालनहार कहा जाता है। अगर हम धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो पूरा संसार भगवान विष्णु जी की शक्ति से ही संचालित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की लोग पूजा और व्रत करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन सच्चे मन से व्रत रखता है और भगवान विष्णु जी की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

ऐसी मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है परंतु गुरुवार के व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक हैं। व्रत रखने के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी मानी जाती हैं।

गुरुवार व्रत रखने वाले इन नियमों का करें पालन

1- जो लोग पहली बार गुरुवार का व्रत करने वाले हैं उनको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह पौष के महीने से व्रत शुरू ना करें। इसके अलावा आप किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से व्रत की शुरुआत कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र है तो इस दिन से व्रत आरंभ करना बहुत ही शुभ और फलदायक माना गया है। अगर आप गुरुवार का व्रत कर रहे हैं तो 16 गुरुवार तक लगातार व्रत रखें।

2. गुरुवार का व्रत करने वाले इस बात का ध्यान रखें कि आप इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ साथ केले के पेड़ की भी पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी को केला चढ़ाया जाता है इसलिए इस दिन भूलकर भी केले का सेवन ना करें।

3. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के दौरान आप पीले रंग का इस्तेमाल करें क्योंकि भगवान विष्णु जी को पीला रंग अति प्रिय है। विष्णु जी की पूजा अर्चना के दौरान पीले कपड़े जरूर पहने। इसके साथ ही गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के पश्चात पीले रंग की चीजें जैसे पीला कपड़ा, गुड़, चने की दाल और केले किसी जरूरतमंद को दान जरूर कीजिए।

4. आपको बता दें कि गुरुवार और एकादशी के दिन जब भगवान विष्णु जी की पूजा करें तो आप उस दिन चावल और खिचड़ी का सेवन मत कीजिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से धन हानि का सामना करना पड़ता है।

धन प्राप्ति के लिए विष्णु जी की पूजा में इस मंत्र का जाप करें

अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा कर रहे हैं तो आप पूजा के पश्चात इस मंत्र का जाप जरूर कीजिए। इस मंत्र को भगवान विष्णु जी का मूल मंत्र माना जाता है। अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे धन प्राप्ति होती है। जिन लोगों को धन प्राप्ति की लालसा है उनको भगवान जी की पूजा में इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए-

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर. भूरि घेदिन्द्र दित्ससि,
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्. आ नो भजस्व राधसि