5 साल के बेटे की मां हैं “जोधा अकबर” सीरियल की जोधा, 34 की उम्र में जी रही हैं ऐसी जिंदगी

जिस प्रकार बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है ठीक उसी प्रकार टेलीविजन जगत में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। टेलीविजन की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक नाम परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) का आता है। इंदौर की परिधि शर्मा टेलीविजन का जाना माना चेहरा है। जी हाँ, टेलीविजन शो “जोधा अकबर” (Jodha Akabar) में उन्होंने जोधा बाई का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से परिधि शर्मा घर-घर मशहूर हुई थीं।

15 मई 1987 को इंदौर में जन्मी परिधि शर्मा ने साल 2010 में सीरियल “तेरे मेरे सपने” से अपने करियर की शुरुआत की थी परंतु उन्हें असली पहचान साल 2013 में शुरू हुए टीवी धारावाहिक “जोधा अकबर” से प्राप्त हुई। इस शो में जोधा के रूप में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। वहीं बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होगी की परिधि शर्मा ने अपना करियर शुरू करने के साल भर बाद यानी 2011 में शादी करके अपना घर बसा लिया था।

जी हां, परिधि ने अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से विवाह किया है। शादी के 5 साल बाद यानी नवंबर 2016 में परिधि ने एक बेटे को जन्म दिया। इस दौरान उन्होंने अभिनय से ब्रेक ले लिया था और मदरहुड’ एन्जॉय किया।

परिधि शर्मा का बेटा अब 5 वर्ष का हो गया है। उनके बेटे का नाम रिधार्व है। 34 साल की परिधि शर्मा को देख कर कोई भी नहीं कह सकता कि वह 5 साल के बच्चे की मां हैं। अभी भी वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी परिधि शर्मा काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरों को देखकर अक्सर लोग उनकी खूबसूरती का राज पूछने लगते हैं।

आपको बता दें कि परिधि ने अपनी शादी को काफी लंबे समय तक छुपा कर रखा था। जब परिधि जोधा के किरदार में नजर आईं थीं, तब उस दौरान उन्होंने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था। 5 साल के बेटे की माँ होने के बावजूद भी परिधि बेहद स्लिम ट्रिम दिखती हैं। परिधि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस बेहद पसंद करते हैं।

जब परिधि शर्मा ने अपने बेटे को जन्म दिया था तो लगभग 2 साल से अधिक सीरियल से दूर रही थीं। उसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के शो “पटियाला बेब्स” फिर दोबारा एंट्री की थी। इस शो में परिधि शर्मा ने एक टीनएजर बेटी मां बबीता की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

परिधि शर्मा इसके बाद टीवी धारावाहिक जग जननी मां वैष्णो देवी कहानी माता रानी में जय मां वैष्णो देवी की भूमिका निभा चुकी हैं।

बता दें कि साल 2011 में शुरू हुए पॉपुलर शो “रुक जाना नहीं” में परिधि शर्मा मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने सांची (पूजा शर्मा) की सहेली महक की भूमिका निभाई थी। अपने इस किरदार से परिधि ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

आपको बता दें कि परिधि पर यह आरोप हमेशा लगता रहा कि अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने अपनी शादी की बात छुपा कर रखी। इस पर परिधि ने कहा था कि “मैं एक साधारण इंसान हूं और मुझे नहीं लगता कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सब को सबकुछ बता देना चाहिए।”