भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया धन आगमन के पांच तरीके,जिसे कर कोई भी बन सकता है धनवान

महाभारत के युद्ध में भगवन श्री कृष्ण के आशीर्वाद के द्वारा  विजय प्राप्त करने के बाद  जब पांडव अपने पुरे परिवार के साथ वनवास ख़तम करके हस्तिनापुर लौटे, तब उनका भव्य स्वागत किया गया. महाराज ध्रितराष्ट्र और गांधारी ने उनका भव्य स्वागत किया. लेकिन उनके लौटने से कौरव खुश नहीं थे | कौरवों ने पांडवों को मारने के हर संभव प्रयास किए थे लेकिन सफल नहीं हुए पांडवो और कौरवों में सबसे ज्येष्ठ और कुशल  होने के कारण और जनता की मांग को देखते हुए युधिष्ठिर को राजा बना दिया गया|

 

जिस दिन युधिस्ठिर का राज तिलक हुआ उस दिन आशीर्वाद देने के लिए स्वयं श्री कृष्ण भी  पहुचे |राज तिलक की रात में युधिष्ठिर और श्री कृष्ण राज्य में सुख और शांति कैसे इस्थापित करें इसी चर्चा के दौरान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को ऐसी पांच वस्तुओं के बारे में बताया, जिनका घर में होना बहुत ही शुभ होता है. इन पांच वस्तुओं के होने से घर में सदैव धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि बनी रहती है |तो चलिए जानते है इनके नाम और इनके बारे में विस्तार से –

जल 

सबसे पहले अगर हम बात करे तो वो है जल जी हां जल धन के आवागमन को नियंत्रित करता है और कहा जाता है की हर व्यक्ति को रोज़ सुबह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और भगवान के लिए पीतल या चांदी के बर्तन में जल भर के पूजा गृह में रखना चाहिए | घर में कोई भी आये उसे पानी अवस्य देना चाहिए चाहे वो अतिथि हो या कोई और या आपके घर में काम करने वाली बाई| ऐसा करने से आपके घर में सदैव धन बना रहेगा और धन में वृद्धि भी होती रहेगी|

चन्दन 

श्री कृष्ण ने दूसरी चीज़ चन्दन बताई, हर घर में चन्दन की लकड़ी तो होना ही चाहिए इसका  होना शुभ माना जाता है| कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया की जिस तरह से चन्दन के पढ़ में सांप चिपके रहते हैं लेकिन चन्दन को ज़हरीला नहीं बनता ठीक उसी प्रकार चाहे जितनी भी नकारात्मक उर्जा घर में हो चन्दन के होने से वो हमारे घर पर गलत प्रभाव नही डाल पाती| प्रतिदिन चन्दन को घिस कर उसको भगवान की फोटो पर लगाने से और उसके बाद अपने माथे पर लगाने से आप के घर में धन की कमी कभी नही होती है|

घी

श्री कृष्ण ने बताया की हर घर में गाय का घी होना बहुत शुभ होता है| इसके होने से घर में कभी भी खाने पीने की वस्तुओं की कमी नहीं आती है| दूसरी बात यह है की गाय का घी अगर घर में बना हो तो ज्यादा अच्छा माना जाता है गाय के घी से प्रतिदिन भगवान् को दीपक जलाकर पूजा करने से जीवन में आने वाले कष्ट और विघ्न पहले ही नष्ट हो जाते हैं| घी का सेवन हमें भी करना चाहिए और साथ ही घी से हवन करने से घर के वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढाती है|

वीणा 

वीणा माता सरस्वती का प्रतीक माना जाता है, माता सरस्वती ज्ञान, सद्बुद्धि की देवी हैं| श्री कृष्ण ने बताया की जिस प्रकार माता सरस्वती कमल के फूल पर बैठती हैं, और जिस प्रकार कमल का फूल कीचड में उगता है लेकिन कीचड फूल को छू भी नहीं पाता ठीक  उसी प्रकार माता सरस्वती के वाद्य यन्त्र वीणा को अपने घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता, अपशगुन और अज्ञान दूर होता हैं | हमें अपने सामर्थ्य के हिसाब से बड़ा या छोटा वीणा अपने घर में रखना चाहिए| हम वीणा के रूप में सुन्दर सजावट का सामान भी रख सकते हैं|

शहद 

श्री कृष्ण के अनुसार शहद एक ऐसा शुद्ध पदार्थ है जो घर में रहने वाली नकारात्मक उर्जा को दूर करता है और घर के वातावरण को शुद्ध बनता है शहद का सेवन करने से मनुष्य का शरीर एवं आत्मा भी शुद्ध हो जाती है | घर के हर सदस्य को रोज़ शहद का सेवन करना चाहिए, ऐसा करने से आप को धन की कमी नही होती|