सुहागिन महिलाओं के इस दिन, इस रंग की कांच की चूड़ियां पहनने से बदल सकती है पति की किस्मत

दोस्तों ज्योतिष शास्त्र में सुहागनों के लिए कई नियम बताये गए है और हमेशा से ही ये हमारी ज़िन्दगी को अच्छा बनाने में मदद करता आ रहा है। चूड़िया महिलाओ के सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है और हमारे हिन्दू धर्म में इसे हर सुहागन महिला अपने हाथो में पहनती है|लेकिन अगर ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपाय आप अपनी ज़िन्दगी में अपनाये तो आपकी ज़िन्दगी खुशहाल बन सकती है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं को लेकर कुछ बताने जा रहे है ।जैसा की आप जानते ही है हर महिला को श्रृंगार करना बहुत पसंद होता है खास तौर पर उनका और कांच की चूड़ियों का गहरा जुड़ाव होता है क्यूंकि ना केवल वो उनकी सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि ऐसा माना जाता है की शुक्र ग्रह स्त्री की सुन्दरता को निखारता है|

इसीलिए आज हम आपके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये हैं जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है आज हम आपको बतायेगे कि कौन से दो दिन कॉच की चूड़ी पहनना शुभ माना जाता है| इसलिए विशेष रूप से चूड़िया  सभी महिलाओं के हाथो की शोभा मानी जाती है और इसे पतिव्रता होने का प्रतिक भी माना जाता है| शास्त्रों के अनुसार अगर महिलाएं इसे विशेष दिन धारण करें तो उनके जीवन के साथ साथ उनके पति के जीवन में भी सुख,शांति और समृद्धि आ सकती है. तो आइये जानते है किस दिन कोनसे रंग की चूड़ी पहनना शुभ होगा|

 

अगर महिलाएं कुछ विशेष दिन भी इसे धारण करें तो उनके जीवन के साथ साथ उनके पति के जीवन में भी सुख,शांति और समृद्धि आती है। तो आइये जानते है किस दिन कोनसे रंग की चूड़ी पहनना शुभ होगा

सोमवार

सोमवार  को नीले या सफेद रंग की चूड़ियां पहनना महिलाओं की सृजनात्मक क्षमता को और अधिक मजबूत बनाता है। वे मानसिक रूप से अधिक सबल बनती हैं।

मंगलवार

मंगलवार के दिन  लाल रंग की चूड़ियां पहनने से पूर्व की तुलना में स्थितियों को लेकर बहुत अधिक भ्रम में नहीं पड़तीं हैं। ऐसी महिलाएं विपरीत परिस्थिति में भी संतुलन बनाने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेती हैं और अपने पति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों के लिए ढाल बनकर कड़ी रहती है ।

बुधवार

बुधवार के दिन  हरे रंग की चूड़ी पहनना काफी शुभ होता है, यह बुध गृह को शांत रखकर खुशियां प्रदान करती है।

गुरुवार

गुरुवार के दिन पीली कांच की चूड़ियां पहनी जाए तो महिला का चंद्रमा और शुक्र शुभ फलदायक होता है। इसके अलावे ये दोनों ग्रह पीले रंग से जुड़े बृहस्पति ग्रह के साथ मिलकर गजकेसरी योग बनाते हैं। जिससे महिलाओं को सफलता और सम्मान मिलता है।

शुक्रवार

शुक्रवार देवी माँ का दिन माना गया है इसलिए इस दिन विशेष रूप से लाल रंग की चूड़ी पहनने से घर से दरिद्रता दूर होती है और पति को पैसों की कमी नहीं होती ।

शनिवार

शनिवार के दिन  नीले या गहरे रंग की चूड़ी पहनना अच्छा होगा इससे शनिदेव कृपा बनाये रखेंगे और आपको और आपके पति को सुखी जीवन प्रदान करेंगे ।