उम्र से बड़े हैं इस बच्ची के संस्कार, नन्हीं बिटिया ने दौड़कर छुए जवान के पैर, Video देख लोगों का भर आया दिल

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर रोजाना ही कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। अक्सर हम सभी लोग सोशल मीडिया की दुनिया पर कई तरह के वीडियोस वायरल होते हुए देखते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिल में बड़ा ही प्यार आ जाता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है परंतु कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो दिल को जीत लेते हैं। इन प्यारे वीडियोस को देखने के बाद हर किसी की आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं और दिल भावुक हो जाता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे, तो आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। दरअसल, इस वीडियो में एक नन्हीं सी बच्ची ने ऐसा काम कर दिया कि देखने वाले उसे देखते ही जा रहे हैं। बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

बच्ची ने दौड़कर छुए जवान के पैर

ऐसा कहा जाता है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, क्योंकि इनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता है। एक बच्ची ने साफ़ मन से कुछ ऐसा ही काम किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना के कुछ जवान मेट्रो स्टेशन के पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं, तभी एक बच्ची आती है और सेना के एक जवान के पैर छू लेती है। सोशल मीडिया की सुर्खियों में आए इस वीडियो को देखकर हर भारतीय भावुक हो रहा है। इसके साथ ही लोग अपने देश की संस्कृति और सभ्यता पर गर्व भी कर रहे हैं।

जैसा कि हम लोग जानते हैं भारतीय सेना हमारे देश की रक्षा की सबसे बड़ी प्रणाली के रूप में जानी जाती है। भारतीय सेना एक सुरक्षा कवच बन कर हमारे देश की सेवा करती हैं। यह देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करती हैं। इसलिए हमें अपने भारतीय सेना पर गर्व और अभिमान है। हम जानते हैं कि सीमा पर सेना के जवान खड़े हैं, इसी वजह से हम सबका परिवार सुरक्षित है। इसके बावजूद भी कुछ लोग इन शूरवीरों को सैल्यूट करने में परहेज कर देते हैं। यह बच्ची ऐसे लोगों के लिए एक मिसाल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप लोग देख सकते हैं कि किस प्रकार से नन्हीं सी मासूम बच्ची दौड़ते हुए जवानों के पास पहुंचती है। एक जवान के पास पहुंचकर बच्ची कुछ देर के लिए रुक जाती है। इसके बाद बच्ची बड़ी ही मासूमियत के साथ जवान के पैर छूती है। जिस तरह से बच्ची ने जवान के पैर छुए, उसने लोगों को इमोशनल कर दिया। वहीं जवान भी बड़े ही प्यार से इस नन्हीं सी बच्ची को चूमता है। जबकि, अन्य जवान इस नजारे को देखकर खुश हो जाते हैं और सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है।

सबको पसंद आ रहा वीडियो

इंटरनेट पर बच्ची का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है और इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया “संस्कार उम्र से बड़े हैं बिटिया रानी के… जय हिंद जय भारत।” बता दें कि वीडियो को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है “इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए।”