स्पीड बोट चलाती हुई नजर आईं माधुरी दीक्षित, पति और बेटे के साथ मना रही हैं वेकेशन, देखें Video

90 के दशक के की सफल अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित का भी नाम शुमार है। एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में “धक-धक गर्ल” यानी माधुरी दीक्षित का सिक्का चलता था। माधुरी दीक्षित ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। भले ही माधुरी दीक्षित अब फिल्मों में कम नजर आती हैं। परंतु मौजूदा समय में भी उनके चाहने वालों की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में है।

वहीं अगर हम माधुरी दीक्षित की निजी जिंदगी की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई थी। शादी के बाद माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने को दो बच्चों अरिन और रेयान का आशीर्वाद मिला। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को स्पीड बोट चलाते हुए देखा जा रहा है।

माधुरी दीक्षित ने चलाई स्पीड बोट

माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ स्पीड बोट की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रही हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने वेकेशन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें 56 साल की माधुरी दीक्षित इटली के लेक कोमो में स्पीड बोट चलाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित ब्लैक टॉप के साथ ग्रीन पेंट पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ऊपर से प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने ब्लैक गॉगल्स के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है। वहीं उनके पति ब्लैक टी शर्ट और सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं। डॉ. श्रीराम नेने ने खुद यह सेल्फी वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित स्पीड बोट चला रही हैं और वह वीडियो शूट कर रहे हैं। वीडियो में दोनों के साथ उनके बेटे की झलक भी देखने को मिल रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “अपने दिन को खुशनुमा बनाने के लिए लेक कोमो से प्यार के साथ। जब बॉस गाड़ी चलाता है।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)


सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट करते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बॉस क्वीन टेक द व्हील।” एक अन्य यूजर ने लिखा “माधुरी एक सदाबहार सुंदरता हैं।” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “वाह, बहुत सुंदर मैम और बहुत प्यारा परिवार।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट में लिखा “सुंदर वीडियो, माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की जोड़ी नंबर1 ।” ऐसे ही लगातार फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को आखरी बार “द फेम गेम” में देखा गया था। इस शो में उनके साथ मानव कौल, संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह एक वेब सीरीज थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित की फिल्म “मजा मां” भी रिलीज हो गई है।