इस शख्स ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

आने अक्सर फिल्मों में ही देखा होगा जब एक लड़का दो दो पत्नियों से शादी करता है। जिसमें लड़के की एक प्रेमिका होती है और घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर देते हैं। ऐसे में लड़का दोनों ही लड़कियों से शादी कर लेता है। और बाद में दोनों बीवियों भी खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ रहने लगती है। जी हां, ये कुछ फिल्मी बातें हैं और फिल्मों में ही अच्छी लगती है। लेकिन आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि ऐसा सचमुच भी हुआ है। जहां एक शख्स ने एक ही मंडप में दो-दो लड़कियों से शादी की। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

एक साथ दो लड़कियों संग रचाई शादी-

दरअसल, ये मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आया है। जहां एक अजीबोगरीब घटना हुआ। एक ही मंडप था और एक दूल्हा था लेकिन दुल्हनें दो थी। जिनसे वो एक-साथ शादी कर रहा था। जी हां एक दूल्हे की दो दुल्हनों से शादी हो रही थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस अनोखी शादी में एक दुल्हन दूल्हे की प्रमिका है तो दूसरी लड़की को घरवालों ने पसंद किया है। अजीब बात ये है कि इस शादी में दूल्हे और दोनों दुल्हनों के परिवार भी खुशी-खुशी शामिल थे।

दूल्हा एक दुल्हन दो-

बता दें कि मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोडाडोंगरी तहसील के सलैया गांव का है। दूल्हे ने एक ही मंडप में दोनों लड़कियों से पूरी रस्म के साथ शादी की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबरों के मुताबिक, सलैया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने घोडाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक युवती शशिकला और होशंगाबाद जिले की एक अन्य युवती सुनंदा के साथ विवाह किया।

एक प्रेमिका और दूसरी परिवार की पसंद-

गौरतलब है कि संदीप भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान संदीप की मुलाकात होशंगाबाद जिले की लड़की सुनंदा से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों शादी करने का मन बना चुके थे। लेकिन इधर माता-पिता ने कोयलारी गांव की युवती शशिकला के साथ उसका विवाह तय कर दिया। जिसके बाद से ही सुनंदा, शशिकला और संदीप के परिवार में विवाद होने लगा।

पंचायत ने सुनाया फैसला-

जब विवाद ज़्यादा बढ़ गया तो तीनों परिवारों ने पंचायत बुलाने का फैसला लिया। पंचायत में ये निर्णय लिया गया कि अगर दोनों लड़कियां संदीप के साथ रहने के लिए राज़ी है, तो दोनों की ही शादी संदीप के साथ करा दी जाए। इसके बाद सुनंदा और शशिकला दोनों ही इस फैसले पर सहमत हो गईं। जिसके बाद तीनों की शादी तय हुई। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अब स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है और मामले की जांच करने की बात कर रहा है।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो सोशल मीडिया पर शेयर ज़रूर करें। ऐसी ही वायरल वीडियो और तमाम दिलचस्प जानकारियों के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।