मकर संक्रांति पर किए गए ये चमत्कारी उपाय बदल सकते हैं तकदीर, सभी इच्छाएं हो जाएंगी पूरी

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में मकर संक्रांति भी शामिल है। हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे संक्रांति कहा जाता है। वहीं सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं उन्हें उसी संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और दान आदि करने से विशेष पुण्य फल मिलता है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान के अलावा कुछ उपायों के बारे में भी जिक्र किया गया है। अगर मकर संक्रांति के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति की तकदीर बदल जाती है। अगर आप अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं और सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन नीचे दिए गए कुछ उपाय जरूर कीजिए।

मकर संक्रांति पर करें यह उपाय

1. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है, तो ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया यह उपाय किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर कुंडली में सूर्य कमजोर है या फिर नीच स्थिति में है, तो मकर संक्रांति के दिन सूर्य यंत्र की स्थापना करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं और विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

2. आप मकर संक्रांति वाले दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। इसके पश्चात स्नान आदि से निवृत होने के बाद साफ-सुथरे कपड़ों का धारण कर लीजिए और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही पूर्व दिशा की तरफ अपना मुंह करके कुश के आसन पर बैठ जाइए और मंत्र “ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्का” जाप कीजिए।

3. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन तांबे का सिक्का या फिर तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते हुए जल में प्रभावित करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और सूर्य दोष भी कम हो जाते हैं।

4. अगर आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं और गुड़ को बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।

5. ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गुड़ और कच्चे चावल को बहते हुए जल में प्रवाहित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

6. अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए मकर संक्रांति के दिन पके हुए चावल को गुड़ और दूध में मिलाकर सेवन कीजिए इससे सूर्य देव प्रसन्न होकर शुभ फल देते हैं। यह साधारण सा उपाय करके आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

7. अगर आप मकर संक्रांति के दिन कंबल, गर्म वस्त्र, घी, दाल, चावल की कच्ची खिचड़ी आदि का दान करते हैं तो इससे लाभ प्राप्त होता है।