बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की मां गीता देवी का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

मनोरंजन जगत से एक बेहद बुरी खबर निकल कर सामने आई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। आज सुबह ही उन्होंने अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी की उम्र 80 वर्ष की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। मां गीता देवी के निधन से मनोज बाजपेयी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी पिछले काफी लंबे वक्त से उम्र संबंधित समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और गुरुवार सुबह उनका 80 साल की उम्र में निधन हो गया। मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। अपने परिवार को एक्टर संभाल रहे हैं।

मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन

आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते से मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में हो रहा था, जिसके बाद पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल गए हुए थे। लेकिन गुरुवार की सुबह उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मनोज बाजपेयी के स्पोक्सपर्सन ने इंडियनएक्सप्रेस से बातचीत में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि “सर की मां का दिल्ली के अस्पताल में करीब एक हफ्ते से भर्ती थीं और आज सुबह उनका निधन हो गया है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी के स्वास्थ्य में सुधार था और वो पहले से बेहतर थीं। लेकिन बीती रात उनकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह उनका देहांत हो गया।

अशोक पंडित ने ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के मां के निधन के बारे में जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने एक ट्वीट करके यह बताया कि मनोज बाजपेयी की मां अब नहीं रहीं। अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा “मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति।”

आपको बता दें कि अभिनेता मनोज बाजपेयी कुछ साल पहले ही अपने पिता को भी खो चुके हैं। वह अपने माता-पिता के दिल के बेहद करीब थे। कई मौकों पर उन्हें अपनी मां की बातों को दोहराते हुए भी देखा जा चूका है। ऐसा बताया जा रहा है कि मां के आखिरी वक्त में मनोज बाजपेयी उनके साथ थे। मनोज बाजपेयी के लिए मां का निधन एक बड़ा झटका है। इस खबर के सामने आने से फैंस और सेलेब्स मनोज बाजपेयी की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं एक्टर को इस बुरे वक्त में मजबूती के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।