मनोज तिवारी ने विंध्याचल धाम में करवाया बेटियों का मुंडन संस्कार, पत्नी संग शेयर किया खास वीडियो

भोजपुरी और राजनीति की दुनिया के बड़े अभिनेता मनोज तिवारी को भला कौन नहीं जानता। मनोज तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी गायकी से बिहार के साथ देशभर के लोगों के दिलों पर राज किया है। भोजपुरी फिल्मों में अपने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर मनोज तिवारी ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है और खूब नाम कमाया। इसके बाद मनोज तिवारी ने एक स्टार से पॉलीटिशियन बनने तक का सफर तय किया। हालांकि, उनके लिए यह सफर इतना आसान नहीं रहा। मनोज तिवारी ने अपने जीवन में एक अलग मुकाम पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है।

वहीं मनोज तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर खबरों और सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। अभिनेता मनोज तिवारी कुछ महीने पहले ही 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने थे। दिसंबर में उन्होंने अपनी तीसरी बेटी का स्वागत किया था। वहीं अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी बेटियों के मुंडन संस्कार की एक झलक दिखलाई है।

मनोज तिवारी की बेटियों का मुंडन संस्कार

आपको बता दें कि मनोज तिवारी हाल ही में अपनी दोनों बेटियों का मुंडन संस्कार करवाने के लिए मिर्जापुर पहुंचे थे। मिर्जापुर में पत्नी सुरभि तिवारी के साथ मनोज तिवारी ने विंध्यांचल धाम जाकर बेटी सांविका तिवारी और मनोग्या तिवारी का मुंडन करवाया। मनोज तिवारी ने इस खास मौके पर अपने फैंस के लिए एक बहुत ही खूबसूरत पल का वीडियो शेयर किया है।

मनोज तिवारी के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी दोनों बेटियों पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। मुंडन संस्कार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि उनकी दोनों बेटियों ने इस दौरान अपनी दादी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत किया।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी की बेटी की मुंडन संस्कार में उनकी बड़ी बेटी रीति तिवारी भी उनके साथ पहुंची थीं। इस दौरान इस पूरे परिवार ने देवी मां के दर्शन किए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बेटियों ने अपनी मां सुरभि तिवारी की गोद में बैठकर बड़े ही प्यार से अपने बालों को मुंडवाया। सामने आए इस वीडियो में अपनी बहनों के साथ मस्ती करती रीति तिवारी के बहुत प्यारे पल भी देखने को मिल रहे हैं।

मनोज तिवारी ने शेयर किया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)


मनोज तिवारी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में यह लिखा है कि “हमारी आराध्या देवी मां विंध्यांचल धाम में दो बेटियों सांविका तिवारी और मनोग्या तिवारी का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ… तीनों बेटियों ने इस दौरान अपनी दादी के साथ अच्छा वक्त बिताया।”

मनोज तिवारी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी थीं। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक ना चल सका और तलाक हो गया। रानी और मनोज तिवारी की एक बेटी है, जिसका नाम रीति तिवारी है।