एक साथ 4 बेटियों को पाकर पिता हो गये थे चिंतित, आज बॉलीवुड पर छा चुकी हैं मोहन सिस्टर्स

हमारे समाज में कई ऐसे बड़े चिंता के विषय फैले हुए हैं जो के कहीं न कहीं हमारी असल जिंदगी पर प्रभाव डालते हैं| इन्ही में शामिल है बेटियों के प्रति घृणा का भाव| हम ऐसा नही कहते के सभी के अंदर ऐसे भाव होते हैं| यह सब महज़ लोगों में शिक्षा की कमी है जिससे उन्हें बेटियाँ कमजोर लगती हैं| बता दें के हमारे समाज में कई ऐसे लोगों के हमे उदाहरण देखने को मिलते हैं जो के बेटियों के जन्म पर मानो शोक में डूब जाते हैं| हालाँकि यह सोच बहुत ही गलत है|

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही परिवार के बारे में बताने जा रहे है जिसमे एक नही बल्कि एक ही पिता की 4 बेटियां है| और इतना ही नही इन बेटियों ने आज जो मुकाम पाया है उसने पिता का भी सर फक्र से ऊँचा कर दिया है| जी हाँ नम बात कर रहे हैं टीवी के बेहद चर्चित मोहन परिवार की बेटियों की जिन्होंने अपने टैलेंट और कला के दम पर अपना बहुत बड़ा फैनबेस तैयार किया है|

नीति मोहन

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगिंग सेंसेशन नीति मोहन को तो आप जानते ही होंगे| अपनी अभी बहनों से बड़ी होने के साथ बॉलीवुड में भी नीति नें अपना जबरदस्त नाम बना लिया है| कई बड़े और जाने माने निर्माता-निर्देशको की अपने गानों के लिए नीति उनकी पहली पसंद होती हैं| अगर बात करें इनकी असल जिंदगी की तो इन्होने कुछ वक्त पहले ही निहार पंड्या को अपना हमसफर चुना था|

शक्ति मोहन

नीति के बाद शक्ति मोहन का नाम इन बहनों में दुसरे नम्बर पर है| मशहूर डांस और कोरियोग्राफी शो डांस इंडिया डांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शक्ति मोहन आज देश की बेहद जानी मानी कोरियोग्राफर बन चुकी हैं| डांस इंडिया डांस की विजेता बनने के बाद शक्ति काफी जल्दी करियर में सफल हो गयी और आज कई टीवी और डांस रियलिटी शो इन्हें बतौर जज भी देखा जाता है|

मुक्ति मोहन

बहनों में तीसरी हैं मुक्ति मोहन जो के पर्दे पर एक अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान रखती हैं| इस सब के साथ ही मुक्ति ने खुद को एक मशहूर कोरियोग्राफर की भूमिका में भी काफी अच्छी तरीके से स्थापित किया है| कई फ़िल्मी गानों को भी काफी अच्छी तरीके से परफॉर्म करती नजर आई हैं|

कीर्ति मोहन

चारों बहनों में सबसे छोटी है कीर्ति मोहन| सबसे छोटे होने के साथ इनका करियर भी बाकी बहनों से अलग ही दिशा में है| लाइमलाइट और पर्दे से दूर कीर्ति नें सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाया है| और इतना ही नही आज एक प्रतिष्ठित टेक फर्म में ये बतौर सॉफ्टवेर इंजिनियर का भी कर रही हैं|

तो यह थी मोहन परिवार की बेटियाँ जिन्होंने अपने साथ साथ अपने पिता का भी नाम ऊँचा कर दिया| और उनके मुह पर जवाब दे दिया जो कहते है के बेटियाँ कमजोर होती है या फिर उन्हें किसी भी सहारे की जरूरत होती है| आज जहाँ 3 बहनें मुंबई में नाम कमा रही हैं वही चौथी बहन इंडस्ट्रियल एरिया में अपना पर्चम लहरा रही हैं|