पति के जन्मदिन पर हद से ज्यादा रोमांटिक हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, शेयर की खास तस्वीरें

भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। अब इस इंडस्ट्री के कलाकार भी देशभर में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के इन्हीं कलाकारों में से एक मोनालिसा आज लोकप्रियता के मामले में कई बड़े कलाकारों को टक्कर देती हैं। भोजपुरी में राज करके टीवी पर अपनी किस्मत चमका रहीं मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग है।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। अपने अभिनय के लिए मशहूर मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के बर्थडे पर मौके पर कुछ खास तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

अभिनेत्री मोनालिसा द्वारा जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पति विक्रांत के साथ काफी कोजी होते हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा पिंक कलर के नाईट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

वहीं इन तस्वीरों में मोनालिसा के पति विक्रांत काफी सिंपल लुक में दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों को अपने घर के लिविंग एरिया में अलग-अलग पोज देते हुए देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही विक्रांत को बर्थडे की बधाई भी दे रहे हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों काफी कोजी नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने पति विक्रांत पर खूब प्यार लुटाया। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “हर दिन आपके प्यार के जादू में, मैं और मेरा, जन्मदिन मुबारक हो, लव…”

मोनालिसा के द्वारा शेयर की गई इन प्यारी तस्वीरों को देखकर यह साफ मालूम हो रहा है कि शादी के कई सालों बाद भी इस प्यारे कपल के बीच बहुत प्यार है। आपको बता दें कि मोनालिसा को लोग रियलिटी शो बिग बॉस से जानते हैं। अभिनेत्री मोनालिसा ने साल 2017 में बिग बॉस हाउस में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी रचाई थी। बिग बॉस 10 में दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी और उन्होंने बिग बॉस हाउस में ही शादी करने का फैसला लिया था।

सलमान खान के शो से निकलने के बाद मोनालिसा नच बलिए डांस रिएलिटी शो में अपने पति के साथ नजर आई थीं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत ही जाना माना नाम है। वहीं मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। मोनालिसा समय-समय पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाती है और उनकी हर पोस्ट को फैंस बहुत पसंद करते हैं।