एमएस धोनी का 11 साल पुराना जॉब लेटर हुआ वायरल, जानिए कितनी थी कैप्टन कूल की मंथली सैलेरी

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में हर कोई इंसान इनको अच्छी तरह से जानता है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए जो किया है, वह क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। इन्होंने अपने बल्ले के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए कठिन परिस्थितियों में भारत को हार का सामना करने से बचाया। इन्होंने अपने शानदार करियर में कई मैच खेले और इनके शानदार प्रदर्शन से हर कोई प्रभावित है।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं परंतु इसके बावजूद भी इस समय दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेटर में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी कि फिलहाल नेट वर्थ 127 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो 1040 करोड़ रुपए है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह वायरल हो रही तस्वीर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जॉब लेटर है। धोनी का 11 साल पुराना ऑफर लेटर वायरल होने के बाद फैंस कैप्टन कूल की मंथली सैलरी जानकर हैरान हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

महेंद्र सिंह धोनी के दुनियाभर में लाखों फैंस हैं। माही के कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। वहीं आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। बता दें कि साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी आज तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। इसी बीच इंडिया सीमेंट्स ने साल 2012 में धोनी को उपाध्यक्ष पद पर नौकरी की पेशकश की थी, जिसका ऑफर लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि धोनी की केवल 43000 रुपए का वेतन दिया गया था।

लेटर के अनुसार, धोनी को जुलाई 2012 में चेन्नई में इंडिया सीमेंट्स के मुख्य कार्यकाल में उपाध्यक्ष की नौकरी की पेशकश की गई थी। ऑफर लेटर में कहा गया है कि उनका मासिक वेतन 43000 रुपए था जिसमें 21,970 रुपए का महंगाई भत्ता और 20,000 रुपए का विशेष भत्ता था। इस ऑफर लेटर में यह भी लिखा है कि चेन्नई में रहते हुए धोनी को 20,400 का हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा। वहीं वह बाहर हैं, तो हर महीने 8000 रुपए का स्पेशल एचआरए। इसके साथ ही हर महीने 60,000 रुपए का विशेष भत्ता और शिक्षा/समाचार पत्र का खर्च 175 रुपए भी मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)


वायरल हो रहा है यह लेटर साल 2017 में पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। मालूम हो कि इंडिया सीमेंट्स श्रीनिवासन की कंपनी है। यह चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं। जिस साल एमएस धोनी को 43000 रुपए प्रति महीना की नौकरी की पेशकश की गई थी, उसी साल चेन्नई ने उन्हें 8.82 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के जॉब लेटर की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।