दूसरी बार पिता बनने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी? पत्नी साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबरें हुईं वायरल

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसे दुनिया भर के लोग बहुत पसंद करते हैं। हर उम्र के लोग क्रिकेट में बहुत ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। समय के साथ साथ लोगों को क्रिकेट का खेल बहुत पसंद आ रहा है। वैसे देखा जाए तो पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनिया भर से सबसे ज्यादा प्यार मिला वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। मौजूदा समय में सबसे अच्छे क्रिकेटर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी को जाना जाता है। उन्होंने क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को फाइनल में हराकर चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनने में सफल हुई। इस शानदार जीत के बाद चेन्नई के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों के परिवार की भी खुशी देखते बन रही थी।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मैदान पर उतर गई थीं और महेंद्र सिंह धोनी को साक्षी गले लगाते हुए दिखीं। मैच समाप्त होने के पश्चात सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा और कप्तान धोनी की पत्नी साथ में फोटो खिंचवाते हुए नजर आई थीं। सभी ने इस पूरे माहौल का भरपूर आनंद उठाया। इसी बीच सुरेश रैना ने तो इन तस्वीरों को शेयर भी किया है। जब मैच खत्म हुआ तो उसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी के दूसरी बार पिता बनने की भी चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की तस्वीर के साथ यह खबर भी वायरल हो रही है कि वह गर्भवती हैं। महेंद्र सिंह धोनी के दूसरी बार पिता बनने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह बातें की जा रही हैं कि जीवा को छोटा भाई या बहन मिल सकती है। फैंस का ऐसा कहना है कि धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और अगले साल उनके घर नया मेहमान आने वाला है परंतु अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तो इस खबर के पक्के होने की बात लिख दी है। यूजर ने सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका के हवाले से महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबर पक्की होने की बात कही है। उनका कहना था कि उन्होंने इस बात को कहा की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को टैडी बीयर हग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कप्तान धोनी के दोबारा पिता बनने की चर्चा शुरू हो गई। यह खबर वायरल होते ही धोनी और साक्षी को बधाई में मिलने लगी है।