जोक्स : एक नब्बे साल के बुजुर्ग ने अपने दोस्त से कहा – जी चाहता है की मैं फिर से शादी कर लू..!

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

एक पागल भैंस के ऊपर बैठकर घूम रहा था….!
दूसरा पागल बोला- तुझे पुलिस पकड़ेगी….!
पहला पागल- क्यों….?
दूसरा पागल- अबे तूने हेलमेट नहीं पहना है….!
पहला पागल- अबे नीचे देख….
फोर व्हीलर है….!!

पति जैसे ही ऑफिस से घर वापस लौटा….
पत्नी- कैसे हो मेरी जान….?पति अपनी डायरी खोल कर देखने लगा….
पत्नी- मेरी तरफ देखो ना….डायरी में क्या देख रहे हो जान….?
पति- देख रहा हूं जब पिछली बार….
“जान” बोला था तो कितना खर्चा हुआ था….!!

शादी के बाद सोनम सहेली से मिली….!
सहेली- क्या बात है….शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो….?
सोनम- क्या बताऊं यार….
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और….
ना करूं तो कमबख्त सास फूल जाती है….!!

कुछ कॉलेज की लड़कियों ने….
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ स्ट्राइक रख दी….!
लड़के भी उनका साथ देने लगे…..!लड़कियां बोलीं- हमारी मांगे….
पीछे से लड़के बोले- सिंदूर से भरो…..!
फिर लड़की बोलीं- जो हमसे टकराएगा….लड़के बोले- पतिदेव कहलाएगा….!!

पत्नी- तुम दिन भर दूसरी महिलाओं को देखते रहते हो…..?
पति- अरे…. भगवान…. नहीं…. ऐसा नहीं है….!
पत्नी- जानते हो….?? गधा कभी अपनी वाली के….
अलावा दूसरी की तरफ नहीं देखता….
पति- तभी तो उसको गधा कहते हैं..!

एक कंजूस बाप ने बेटे को नया चश्मा दिला दिया. अगले दिन बेटा कुर्सी पर बैठा कुछ सोच रहा था.
कंजूस पिता ने आवाज लगाई- क्यों बेटे पढ़ रहे हो?
बेटा–नहीं पिताजी, पिता- तो कुछ लिख रहे हो?
बेटा- जी नहीं, पिताजी पिता (गुस्से से)- तो फिर चश्मा उतार क्यों नहीं देते?
तुझे तो फिजूलखर्ची की आदत पड़ गई है.

पिता:- बेटा, बताओ जान कहां से निकलती है?
बेटा:- खिड़की से!!
पिता:- वो कैसे?
बेटा:- कल दीदी एक लड़के से कह रही थी
जान, खिड़की से निकल जाओ…

पति-पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया…
पति अभी पर्स निकाला ही रहा था कि…
भिखारी बोला- जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे!
फिर क्या… पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए…!!!

पत्नी : देखो ना, हमारे पड़ोसी ने 50 inch का LED TV खरीदा हैं…
आप भी खरीद कर लाइये ना..??
पति : अरे डार्लिंग.. जिसके पास तुम्हारे जैसी खूबसूरत बीवी हो..
वो क्यूँ फ़ालतू का वक़्त TV देखने में Waste करेगा.?
पत्नी : ओह.. आप भी ना..
अभी आपके लिए पकोड़े बनाकर लाती हूँ.

एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा –
आपने जो परफ्यूम लगाया है, उसका नाम जान सकता हूं…?
अपनी पत्नी को भेंट करुंगा!
महिला – बीवी को मत भेंट कीजिएगा,
वरना किसी भी जलील आदमी को उनसे बात करने का बहाना मिल जाएगा…!!!

लड़की- बादल गरजे तो तेरी याद आती है…..
सावन आने से तेरी याद आती है….
बारिश की बूंदों में तेरी याद आती है…..!
लड़का- पता है…. पता है….
तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है….. लौटा दूंगा….. मर मत….!!

प्रेमिका- जब हमारी शादी हो जायेगी….मैं तुम्हारी सारी….
चिन्ताएं और कष्ट बांट लूंगी……!
प्रेमी- मुझे तुमसे यही उम्मीद थी……
लेकिन मेरी जिंदगी में कोई चिंता या कष्ट नहीं है……?
प्रेमिका- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं…..!!

लड़की- सर….. मेरी तबीयत बहुत खराब हो रही है…..
कोई मेरा ख्याल सही से नहीं रखता….!
डॉक्टर- फेसबुक और व्हाट्सएप पर सुबह शाम….
खाने के बाद दो फोटो डालो….
बिना एडिट की हुई….!!

लड़की- आज भैया ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया….!
लड़का- वो तेरे की…
फिर क्या हुआ….?
लड़की- फिर क्या…?
रिक्शे के पैसे वापस ले लिए…. बहुत सख्त फैमिली है हमारी….!!