बेटी मालती के साथ निक जोनस ने शेयर की क्यूटनेस से भरी तस्वीर, फैंस बोले- एकदम पापा की परी

प्रियंका चोपड़ा मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा की पहचान एक ग्लोबल स्टार के रूप में होती है। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। इस कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था।

यह कपल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जिंदगी में जब से बेटी मालती आई है, तब से उनका सुनहरा वक्त शुरू हो गया है। यह दोनों चाहे कितने भी बिजी रहें लेकिन बेटी के साथ टाइम बिताना नहीं भूलते हैं। वहीं निक जोनस तो मालती पर खूब जान लुटाते हैं। इसी बीच निक जोनस ने अपनी बेटी मालती के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर को साझा किया है।

निक जोनस ने मालती के साथ प्यारी फोटो की शेयर

निक जोनस ने हाल ही में बेटी मालती के साथ एक प्यारी तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह मालती को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। निक जोनस इस फोटो में मालती को बड़े ही प्यार से देखते नजर आ रहे हैं। वहीं मालती कैमरे की तरफ देख रही हैं। वह पिता की गोद में शांति से बैठे हुए नजर आ रही हैं और बहुत क्यूट लग रही हैं।

इस दौरान निक जोनस ब्लैक प्रिंटेड टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं मालती ने ब्लू फ्रॉक पहनी हुई है। निक जोनस ने इस तस्वीर के साथ एक हार्ट इमोजी शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। वह मालती की तुलना पापा निक से कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि मालती एकदम निक जोनस की कार्बन कॉपी लग रही हैं। स्क्रीनशॉट में पढ़िए, फैंस ने क्या-क्या कमेंट किए हैं।

मालती के साथ खूब वक्त बिताते हैं प्रियंका और निक

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने काम में चाहे कितनी भी व्यस्त हों, लेकिन वह अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना नहीं भूलते। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर ही मालती के साथ की प्यारी-प्यारी तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। अपने खासे बिजी शेड्यूल के बाद भी प्रियंका बेटी मालती के साथ खेलते हुए अक्सर पिक्चर शेयर करती हैं। वो निक को भी भरपूर टाइम देती नजर आती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पापा की डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर खास पूजा रखी थी, जिसमें मालती को प्रियंका चोपड़ा ने लहंगा पहनाया था, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही थीं। बताते चलें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जनवरी 2022 में सरोगेसी से मालती के पैरेंट्स बने थे।

फिलहाल, आपको निक जोनस और मालती की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।