अभिनेत्री निशि सिंह को फिर मार गया पैरलिसिस अटैक, घर तक बेचने के बाद पति नें लगाई आर्थिक मदद की गुहार

अक्सर ऐसा देखा जाता है के जीवन में जब समस्याएं आती हैं तो इंसान एक तरफ से नही कई दिशां से खुद को घिरा हुआ पाता है| ऐसा नही के यह सिर्फ आम इंसान के साथ होता है| बल्कि यह शायद प्रकृति का नियम है और यह सभी पर लागू होता है| ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी कई बार जीवन में ऐसा वक्त देखना पड़ता है जब उनका जीवन बहुत ही मुश्किलों भरे वक्त से गुजर रहा होता है| ऐसे में आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की एक बेहद चर्चित अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जीवन काफी दुखद दौर से गुजर रहा है|

इस एक्ट्रेस का नाम निशि सिंह जिन्होंने ‘क़ुबूल है’,’इश्कबाज’  और ‘हिटलर दीदी’ जैसे फेमस टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है| बता दें के इनकी दिक्कत की वजह एक पैरालिसिस अटैक है जो के इन्हें दूसरी बार हुआ है| बीते साल 2019 में इन्हें पहली बार इन्हें यह दिक्त्ब आई थी जिससे ये धीरे धीरे उभर रही थी लेकिन इस साल का रक्षा बंधन फिर इनके लिए यह दिक्कत लेकर आया और एक बार फिर वो इसकी शिकार हो चुकी है| कुल मिलाकर इन्हें अब लगभग 2 साल से अधिक हो चुके है|

इस सब के चलते इनके इलाज़ में अब तक बहुत अधिक पैसे लग चुके हैं| जिसके चलते अब इनका परिवार आर्थिक तंगी जैसे हालातों से जूझने लगा है| इनके पति जो के पेशे से एक एक्टर और लेखक है उहोने बताया के अपनी पत्नी निशि के स्वास्थ्य के लिए उन्होंने अपना फ्लैट तक गिरवी रख दिया है और इसके बाद भी अधिक पैसे उनके पास नही बचे है|

साथ ही संजय नें बाते के पत्नी की देखभाल में लगे रहने के कारन वो कोई काम भी नही कर पा रहे है और जब से लॉकडाउन की स्थिति आई है तब से दिक्कतें और बढ़ गयी हैं| परिवार से मदद न लेने पर उन्होंने बताया के वो ऐसा करने में असमर्थ है| जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था तभी परिवार का उनसे नाता टूट गया था| इसी सब के चलते उन्हें अब आर्थक सहायता के लिए बाहर से सहयोग लेना पड़ रहा है|

पत्नी की सेहत पर उन्होंने बताया के बीते साल घर में ही फरवरी के महीने में निशि को लकवा मार गया और वो जमीन पर गिर गयी थी| जिसपर संजय उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गये और वह तकरीबन एक निशि का इलाज़ चला| और उस वक्त निशि की हालत इतनी बिगड़ गयी थी के उन्होंने किसी को पहचानने से भी इनकार कर दिया था| इसके बाद संजय नें बताया के थोडा ठीक महसूस करने पर वो उन्हें घर ले आये| और उस वक्त उनकी स्थिति में ख़ासा सुधार भी आ रहा था|

लेकिन इसके बाद पिछले साल रक्षा बंधन का दिन आया जिस दिन फिर से निशि को लकवा मार गया जिसके बाद इनके शरीर का पूरा बाया हिस्सा काम करना बंद कर गया| और इस सब के चलते अब उन्हें हर काम के लिए अब सहायक की जरूरत पड़ रही है|

निशि के दो बच्चे भी हैं जिनमे एक बेटा है जो के नानी के साथ रहता और एक 11 साल की बेटी है जो के इन दोनों के साथ रहती है| लें कम उम्र होने के कारण वो भी माँ की मदद करने में असमर्थ है|