नीता अंबानी हैं रईसी में सबसे आगे, पीती हैं दुनिया का सबसे महंगा पानी, जानिए कीमत और खासियत

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनका परिवार कितना लग्जरी लाइफ जीता है, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। मुकेश अंबानी के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। उनके पास महंगी से महंगी गाड़ियां, प्राइवेट जेट, महंगे और ब्रांडेड कपड़े जैसी और भी बहुत सी चीजें मौजूद हैं। वहीं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी महारानी से कम लाइफ नहीं जी रही हैं।

नीता अंबानी अपने रॉयल लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनका रहन-सहन का तरीका किसी महारानी से कम नहीं है। नीता अंबानी के पास काफी ज्यादा महंगी चीजें मौजूद हैं। यहां तक कि नीता अंबानी जो पानी पीते हैं, उसकी कीमत भी लाखों रुपए में है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस पानी की कीमत और इसकी खासियत क्या है।

दुनिया का सबसे महंगा पानी पीती हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल वूमेन हैं। मौजूदा समय में नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी लाइफस्टाइल को लाखों लोग फॉलो करते हैं। नीता अंबानी का लाइफस्टाइल भी बहुत यूनिक और महंगा है। उनके पास काफी महंगी-महंगी ढेर सारी चीजें मौजूद हैं। नीता अंबानी के शौक इतने महंगे हैं कि आम आदमी उनकी एक कप चाय भी पीना अफोर्ड नहीं कर सकता। नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती हैं, उसकी कीमत 3 लाख से अधिक है।

नीता अंबानी हमेशा ही अपने रॉयल लाइफस्टाइल और महंगे और लग्जरी शौक के लिए जानी जाती हैं। नीता अंबानी की करोड़ों की साड़ियां, लाखों की चाय, महंगी सैंडल आदि के खूब चर्चे होते रहते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ही इस बात का पता होगा कि नीता अंबानी दुनिया का सबसे महंगा पानी पीते हैं अगर आप इसकी कीमत और खासियत जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे।

जानिए कीमत और खासियत

दरअसल, नीता अंबानी अपनी सेहत के ऊपर रोजाना ही लाखों रुपए खर्च कर देती हैं। नीता अंबानी जो पानी पीती हैं है, वह दुनिया के सबसे महंगा पानी बताया जाता है। नीता अंबानी खुद को फिट रखने के लिए “Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani” की बोतल से पानी पीती हैं। इस बोतल की खासियत यह है कि यह बोतल सोने से बनी होती है। बोतल में मिलने वाला पानी फ्रांस या फिजी का होता है।

ऐसा बताया जाता है कि इसके पानी में 5 ग्राम सोने की भस्म भी मिलाई जाती है, जो इंसान के शरीर के लिए बहुत लाभदायक मानी गई है। इसी वजह से इस बोतल की कीमत बहुत अधिक है। इसकी 750 मिली की बोतल की कीमत करीब $60,000 है। अगर भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो 750 ml की यह पानी की बोतल 44 लाख से भी ज्यादा की हुई यानी कि नीता अंबानी सिर्फ एक बोतल पानी पीने के लिए लाखों रुपए खर्च कर देती हैं।

आपको बता दें कि साल 2010 में “Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani” का नाम “गिनीज बुक्स” में सबसे महंगे पानी की बोतल के रूप में भी दर्ज किया जा चुका है। इस बोतल का डिजाइन Fernando Altamirano के द्वारा तैयार किया गया है। यह वही डिजाइनर हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे महंगी बोतल Cognac Dudognon Heritage Henri IV को डिजाइन किया था।