पत्नी से परेशान दरोगा पहुंचा बागेश्वर धाम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोल दिए सारे राज, देखें Video

आजकल सोशल मीडिया पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छाए हुए हैं। मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में अपना दरबार लगाने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाया हुआ है। लाखों की संख्या में उनके भक्त हैं और उनकी शेयर की हुई वीडियो देखते हैं। धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन की बात बिन बताए ही जान लेते हैं। उनकी यही खास बात लोगों को बहुत पसंद आती है, जिसकी वजह से भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में हर पेशे के लोग अपनी हाजिरी लगाने के लिए आते हैं। इसमें डॉक्टर, नेता, नौकरी पेशा, बेरोजगार शामिल हैं। पंडित धर्मेंद्र शास्त्री अपने दरबार में आए हर भक्त की समस्या सुनते हैं और उसका समाधान करने का पूरा प्रयास करते हैं। इसी बीच बागेश्वर धाम सरकार के दरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को बागेश्वर धाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में मध्य प्रदेश के दरोगा जी अपनी पत्नी से होने वाली समस्या को लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे हैं।

बागेश्वर धाम पहुंचा पत्नी से परेशान दरोगा

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मध्य प्रदेश के पुलिस के दरोगा ने अपनी शादी से जुड़ी अर्जी लगाई है। वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बताते हैं कि उसके विवाह में समस्या चल रही है। उसकी पत्नी ने उस पर कोर्ट केस कर रखा है। वह अपनी पत्नी से अलग होना चाहते हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री उसे अपना पर्चा दिखाते हैं और पढ़वाते हैं। पर्चे में वह सब लिखा था जो दरोगा ने मंच पर बताया था। पर्चे में केस का भी जिक्र था।

आने वाले केस के लिए चेताया

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि धीरेंद्र शास्त्री पर्चा पढ़ते हैं कि घर में सुख-शांति नहीं है। उनका तलाक का योग बन रहा है। इसके साथ ही वह यह भी कहते हैं कि मामला दरोगा के पक्ष में ही होगा। इसके अलावा उन्होंने चेताया कि पत्नी उस पर एक और केस लगाएगी। पत्नी का उद्देश्य यह है कि वह उसके आगे नाक रगड़े। वह आपकी वर्दी उतारना चाहती है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री व्यक्ति को यह भी बताते हैं कि उसके घर का एक सदस्य उसकी पत्नी के घरवालों की सहायता कर रहा है। वह सदस्य पत्नी की दरोगा को निलंबित कराने के प्रयास में शामिल है।

यहां देखें वीडियो

वीडियो में देख सकते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री सदस्य का नाम भी लिखकर पढ़ाते हैं। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री यह कहते हैं कि यह पूरा मामला डेढ़ साल के अंदर खत्म हो जाएगा। फिर धीरेंद्र शास्त्री उनको आशीर्वाद भी देते हैं। वह कहते हैं कि दरोगा के सारे शत्रु विफल होंगे और उस पर कृपा बनेगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि बागेश्वर धाम सरकार के अक्सर ही वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्या सुनते हैं और उसका समाधान बताते हुए नजर आते हैं। वह लोगों की समस्याओं को एक कागज में लिखकर उसका उपाय बताते हैं।