मजेदार जोक्स : पत्नी (फोन पर डरी हुई आवाज में) – कहां हो तुम…? ऑफिस में ही हो ना…? . पति – हां, ऑफिस में ही हूं…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

 

1.पति- तुम्हारी यह रोज-रोज नई-नई फरमाइशें और…..
शॉपिंग से तंग आकर किसी दिन मैं खुदकुशी कर लूंगा….!
पत्नी- आप भी ना…. रुला कर ही मानोगे….
चलिए अब एक अच्छी सी सफेद साड़ी दिला दो…..
नहीं तो तेरवी में क्या पहनूंगी….!!


2.गूगल पर सर्च किया….
बकरा कैसे हलाल करें…..?
जवाब में गूगल ने हजारों फोटो दिखा डाली जिसमें…..
लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ…..
होटल में डिनर कर रही है….!!

3.पहला दोस्त- यार मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है….!
दूसरा दोस्त- मेरी भी पहले बहुत करती थी अब नहीं करती….!
पहला दोस्त- क्यों….? तुमने ऐसा क्या किया….?
दूसरा दोस्त- एक दिन वह गुस्से में थी…..

मैंने कह दिया कि बुढ़ापे में गुस्सा जल्दी आ ही जाता है….
बस वह दिन है और आज का दिन है…..
ऊंची आवाज में भी बात नहीं करती….!!

4.बनिया ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई….
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की….
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी…
बनिया ने फिर खून दिया…अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए…..
बनिया (गुस्से से)- इस बार सिर्फ लड्डू….?
शेख- बिरादर….अब हमारे अंदर भी बनिया का खून दौड़ रहा है….!!

 

5.पोपटलाल की घरवाली मर गई पर…..
उसकी आंखों में आंसू की एक बूंद ना थी….!
एक दोस्त ने कहा- रोओगे नहीं तो लोग क्या कहेंगे….?
पोपटलाल- मन में तो खुशी है तो आंसू कहां से आएंगे….?

दोस्त- तू यह सोच कि तेरी बीवी जिंदा हो गई…..!
अब पोपटलाल बिलख बिलख कर रो रहा था…..
सब चुप कराने में लगे हैं लेकिन…..
पोपटलाल चुप ही नहीं हो रहा है…..!!

6.एक सिपाही ने मौके से थानेदार को फोन किया-
जनाब…. यहाँ एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी….!
थानेदार- क्यों….?
सिपाही- क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था….!
थानेदार- गिरफ्तार कर लिया औरत को….?
सिपाही- नहीं…. अभी पोंछा नहीं सुखा है….!!


7.पप्पू अपनी बिल्ली से तंग आकर उसे दूर छोड़ आया…..
घर आया तो बिल्ली वापस आ चुकी थी…..
वह दूसरी बार छोड़कर आया और….
बिल्ली फिर वापस आ गई…..
अब तीसरी बार वह उसे दूर जंगल में छोड़ने गया…..

वापस आते समय रास्ते में उसने अपनी बीवी को फोन किया और पूछा-
बिल्ली घर पर आ गई क्या….?
बीवी- हां…. आ गई…..!
पप्पू- उस कमीनी को भेज यहाँ…..
मैं रास्ता भूल गया हूं….!!

8.भैय्या दूध में इतनी मिलावट करते हो….कुछ तो भगवान से डरो….?
दूधवाला- मिलावट की बात आप तो करो ही मत भैनजी…..
अपनी फेसबुक वाली डीपी देखो और….अभी अपनी शक्ल आईने में देखो…..
भगवान क्या…. खुद से डर जाओगी….
शुक्र मनाओ हम कमेंट नहीं किए हैं उस पर….लाओ चुपचाप भगौना दो…..!!