मजेदार जोक्स : पति की कब्र पर पत्नी रोते हुए बोली : बेटा “लेपटॉप” माँग रहा है मैं क्या करूं ??

जोक्स की दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है और जैसा की हम जानते है की खुश रहना हमारे सेहत के लिए कितना जरूरी होता है और जब हम खुश रहते है तो हमारे जीवन की आधी समस्या खुद ही दूर हो जाती है और ऐसे में हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला”

संता- चांद सी दुल्हन होगी मेरी ऐसा मैंने सोचा था
बंता- मतलब?
संता- रात को आएगी और सुबह चली जाएगी।

बड़ी कंप्यूजन है…
संता की नई-नई शादी हुई, संता बहुत कंफ्यूज हो गया
बंता ने पूछा क्या हुआ?
संता- यार मेरी बीवी की स्माइल देखकर मैं कंफ्यूज हो जाता हूं
बंता- मतलब?
संता- वो जब भी हंसती है… पता ही नहीं चलता..हंसकर देख रही है या देखकर हंस रही है….

 

संता- यार शादी के बाद भी तू इतना खुश कैसे रहता है?
बंता- क्योंकि मेरे पास I Love you से भी ज्यादा असरदार शब्द है।
जो एक पल में पत्नी का गुस्सा कम कर देता है।
बंता- जल्दी बता क्या है वो
संता- “लाओ बर्तन मैं मांज देता हूं”

पत्नी- हर समय क्रिकेट, क्रिकेट, क्रिकेट…. मैं जा रही हूं अपने घर
पति- कमेंट्री भरे अंदाज में, और ये
पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल।।
न जानें क्यों तब से पति के पैरों में बहुत दर्द है….

हद तो तब हो गई जब एक लड़की ने जूस वाले से कहा –
भईया एक गिलास गन्ने को जूस देना…
और
प्लीज मीठा कम डालना…!

पप्पू (मन ही मन सोचते हुए)
मेरा तो दिमाग घूम गया ये सोच सोच कर कि…
कछ लोग शादी के बाद भी ‘ब्लड डोनेट’ करते हैं…!
आखिर इतना बचता कैसे है…?

आज बीवी की बनाई पनीर की सब्जी में
पनीर ढूंढने से भी नहीं मिल रहा था…!
हिम्मत करके पूछा, तो बोली – चुपचाप खा लो,
सब्जी का नाम ही ‘खोया पनीर’ है…!

लड़का (रोमांटिक अंदाज में) – जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं…!
लड़की – सो स्वीट… क्या लाए हो…?
लड़का – जूं निकालने वाली कंघी…!
फिर लड़के की हुई जोरदार कुटाई…!

पप्पू- यार चंपू, जो लोग हमेशा ऑफिस में ओवर टाइम लगाते हैं,
क्या वो सबसे मेहनती हैं…?
गप्पू- अरे ऐसा नहीं है…. या तो वो बीवी से तंग हैं या फिर ऑफिस में
किसी के संग है…!!

पति ने पत्नी को अपने वश मे करने के लिए एक ताबीज लिया.
एक महीने बाद….
पति- बाबा, पत्नी पर तो कोई असर नही हुआ,
पर पड़ोसन वश मे आ गई…
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ…!!

लड़की ने घर छोड़ा…. ससुराल मिला….
भाई छोड़ा…. छोटा देवर मिला…
बहन छोड़ा….. छोटी ननद मिली….
मां-बाप छोड़ा… सा-ससुर मिले…
पर ऐसा क्या छोड़ा जो ‘पति’ मिला?
कुछ भी नहीं… मुफ्त में मिला तो कदर कहां से होगी….!!