मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची पुलिस, वायरल हो रहा Video, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने यूनीक फैशन सेंस और अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। अक्सर अभिनेत्री हेल्दी रहने के लिए लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं। 48 साल की उम्र में भी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

वैसे देखा जाए तो मलाइका अरोड़ा आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। कभी फैशन सेंस, तो कभी अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी जिंदगी में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वह छा जाती हैं। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा चर्चा में बनी हुई हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा के घर पुलिस पहुंची है और अभिनेत्री पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को मलाइका अरोड़ा के घर जाना पड़ा? इसके बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं।

मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची पुलिस

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कि मलाइका अरोड़ा काउच पर बैठी हुई हैं और उनके सामने कुछ पुलिसवाले भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही इसे देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि कहीं अभिनेत्री पर कोई मुसीबत तो नहीं आ गई है। लेकिन आपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका अरोड़ा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें अभिनेत्री कुछ पुलिसवालों से बातचीत करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। लेकिन इससे पहले आप कुछ और समझ बैठें, आपको बता दें कि पुलिस मलाइका अरोड़ा के घर कोई पूछताछ करने नहीं गई थी, बल्कि उन्हें एक प्रोग्राम के लिए इनवाइट करने गई थी। जी हां, पुलिस अधिकारी मलाइका अरोड़ा को एक प्रोग्राम का न्यौता देने गए थे। अभिनेत्री को इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में मनाई छुट्टियां

आपको बता दें कि पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा तुर्की में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची हुई थीं, जहां से अभिनेत्री ने अपनी कई सारी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने इन छुट्टियों में रेड काफ्तान पहना हुआ था, जिसे पहन कर कभी अपनी अदाओं का जादू चलाती नजर आईं, तो कभी अपने पोज से लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने नीले रंग की शर्ट बैकलेस ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह किलर लुक देती नजर आ रही थीं।

वैसे देखा जाए तो मलाइका अरोड़ा अपने यूनिक ड्रेसिंग सेंस के लिए बहुत फेमस हैं। चाहे कोई अवार्ड फंक्शन हो या कोई अन्य कार्यक्रम, मलाइका अरोड़ा हमेशा अलग लुक में नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया।