अपनी सास से बस इतनी छोटी है प्रियंका चोपड़ा, दिखने में सास नहीं बल्कि लगती है सहेली

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी बहु हो चुकी हैं और अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। कभी-कभी प्रियंका अपने घर भी आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इसकी अलावा उनकी सास यानि निक जोनस की मां डेनिस मिलर जोनास का भी बर्थडे 12 जुलाई को था। प्रियंका ने अपनी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि जन्मदिन मुबारक हो MamaJ! आपके प्यार और दुलार के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं कि हम ये खास दिन आपके साथ आज यहां मना सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और उनकी सास की उम्र-

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और उनकी सास की उम्र में ज़्यादा फर्क नहीं है। सास-बहु की ये जोड़ी देखने में जेठानी-देवरानी की लगती है। जहां प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं वहीं प्रियंका अपनी सास डेनिस मिलर जोनास से महज 16 साल ही छोटी हैं। हाल ही में डेनिस मिलर ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया तो बहु प्रियंका ने 38वां जन्मदिन मनाया।

बेहद खूबसूरत हैं डेनिस-

डेनिस जोनस बेहद खूबसूरत हैं और इस उम्र में अपनी बहुओं को खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं। डेनिस एक टीचर हैं। डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के दौरान भारत आई थीं। यहां उन्होंने वेस्टर्न कल्चर से हटकर भारतीय संस्कृति का जमकर आनंद उठाया था। डेनिस यहां साड़ी और सलवार सूट जैसे भारतीय परिधानों में दिखी थीं। इतना ही नहीं प्रियंका-निक की सगाई पार्टी में डेनिस ने जमकर पंजाबी गानों पर डांस किया था। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ उनकी वीडियोज़ काफी वायरल भी हुई थी।

प्रियंका का परिवार-

जानकारी हो कि निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास सबसे बड़े हैं और उनकी उम्र 32 साल है। यानि प्रियंका अपने जेठ से 6 साल बड़ी हैं। केविन जोनास के बाद जो जोनास हैं जिनकी उम्र 30 साल हैं। वे प्रियंका से आठ साल छोटे हैं। फिर तीसरे नंबर में निक जोनास हैं और इसके बाद फ्रेंकी जोनास है जिनकी उम्र 19 साल है। निक की कोई बहन नहीं है।

जोनास बर्द्रस अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। केविन और जो की शादी हो चुकी है। केविन की पत्नी का नाम डेनियल है तो जो की बीवी सोफी टर्नर है जो कि एक एक्ट्रेस भी हैं। सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके पति यानी निक जोनास महज 8 साल के थे और वो तीसरी क्लास में पढ़ते थे।

निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों मेट गाला के इवेंट में नज़र आए थे। जहां से दोनों की शादी की अफवाहें फैलनी शुरू हो गई थी। साल 2018 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग अमेरिका में शुरु भी हो चुकी है।