बेटी को कंधे पर बैठाकर घूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक ने फोटो-वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा की पहचान एक ग्लोबल स्टार के रूप में होती है। प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि एक बेहतरीन मां भी हैं। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती जोनस के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करती हुई नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ अक्सर अच्छे और खुशगवार पल बिताती दिखती हैं। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और यूजर्स को अपडेट करती रहती हैं।

वहीं इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती का एक फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपनी बेटी मालती को कंधे पर बैठाकर रोड क्रॉस कर रही हैं। दरअसल, यह तस्वीर और वीडियो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ मस्ती करती हुई रोड क्रॉस कर रही हैं।